फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Submit online applications for state-level women's awards by November 5.

Sirsa News: राज्यस्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Thu, 22 Oct 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Submit online applications for state-level women's awards by November 5.
सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की ओर से वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं इन पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक महिलाएं लघु सचिवालय के नजदीक स्थित वन स्टॉप सेंटर में संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर 01666-297752, 98885-02330 और 94168-83299 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार और महिला उद्यमी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। पात्र महिलाएं विभाग के पोर्टल https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि डाक, कूरियर या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पुरस्कारों से संबंधित नियम एवं शर्तें भी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed