फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students were informed about traffic rules

Sirsa News: छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about traffic rules
ऐलनाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस ​शिविर के दौरान छात्राएं। स्कूल
ऐलनाबाद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य प्रमोद बंसल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। एनएसएस की थीम यूथ फॉर माय भारत और डिजिटल लिटरेसी के तहत आयोजित कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुभाष कुमार ने स्वयंसेविकाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी व नशे से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। शिविर का उद्घाटन विद्यालय की दिव्यांग छात्रा देवकी ने रिबन काटकर व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। हिंदी प्रवक्ता शीतल खांडेकर ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से स्वयंसेविकाओं में सामाजिक चेतना, अनुशासन और व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन


वहीं रसायन विज्ञान प्रवक्ता अर्शदीप कौर ने नशे के दुष्परिणामों पर जानकारी देकर छात्राओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्राचार्य प्रमोद बंसल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पुलिस द्वारा बताए गए यातायात नियमों को जीवन में अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसएस प्रभारी प्रवक्ता पूजा शर्मा व प्रवक्ता आंचल ने भी स्वयंसेविकाओं से अपने विचार साझा किए। शिविर के अंतर्गत छात्राओं को सुबह का नाश्ता एवं दोपहर का भोजन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राधा कृष्ण पटीर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता संतोष, सुभाष, सतवीर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed