फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students burnt the effigy of the Vice Chancellor, had an argument with the security personnel

विद्यार्थियों ने कुलपति का फूंका पुतला, सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई बहस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Students burnt the effigy of the Vice Chancellor, had an argument with the security personnel
कुलपति का पुतला फूंकते छात्र संगठन । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के बैनर के तले विद्यार्थियों ने मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मांगे पूरी न होने के विरोध में विद्यार्थियों ने कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान पुतला फूंकने पर सुरक्षाकर्मियों व विद्यार्थियों के बीच बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट ऑफ इंडिया के बनैर तले मांगों को लेकर विद्यार्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसका नेतृत्व संगठन के इंचार्ज रविंद्र बाल्याण, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहरा, संगठन प्रधान सुरेंद्र कर रहे थे। इस दौरान मौके पर सुरक्षाकर्मी वहां आए और छात्रों से कहने लगे कि विश्वविद्यालय में पुतला फूंकना मना है। ये सब बाहर जाकर करो। वहीं छात्रों ने कहा कि सभी छात्र विश्वविद्यालय में वह फीस भरते हैं, विश्वविद्यालय उनका भी है, जिससे बाद सुरक्षाकर्मी वापिस लौट गए।
विज्ञापन

रविंद्र बाल्याण ने छात्रों की मांगें रखते हुए बताया कि कई वर्षों से एससी-बीसी वर्ग के छात्रों की कई सालों से स्कॉलरशिप नहीं आई है। इससे गरीब परिवार से आने वाले विद्यार्थियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई है। वहीं विश्वविद्यालय में एससी-एसटी बुक बैंक में सभी विभागों के बुक्स उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल्याण ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलकर छात्र संगठन द्वारा कई बार अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिए जा चुके हैं। लेकिन कोई उचित कदम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नहीं उठाए गए। इसे लेकर छात्र संगठन ने कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed