फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Stubble of Sirsa will become fodder for animals of Rajasthan, purchase of eight thousand rupees per acre

Sirsa News: सिरसा की पराली बनेगी राजस्थान के पशुओं का चारा, आठ हजार रुपये प्रति एकड़ हो रही खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Stubble of Sirsa will become fodder for animals of Rajasthan, purchase of eight thousand rupees per acre
कंगनपुर व बेगू रोड स्थित पराली की कटाई करते हुए मजदूर। - फोटो : Sirsa
सिरसा। गेहूं की तूड़ी का उत्पादन कम होने के कारण अब धान की पराली की मांग भी पहले से बढ़ी है। राजस्थान के गोशाला संचालक और पशुपालक अब सिरसा के किसानों से पराली खरीद कर एकत्र कर रहे हैं। जिसका उपयोग पशुओं के चारे के लिए किया जाएगा। राजस्थान के पशुपालक सात से आठ हजार रुपये एकड़ के अनुसार पराली की खरीद कर रहे हैं और ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से इसे राजस्थान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष गेहूं की तूड़ी का उत्पादन बेहद कम हुआ था। जिसके कारण इसकी कीमत भी एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। ऐसे में सिरसा व राजस्थान की गोशालाओं में तूड़ी की पहुंच नाम मात्र ही हो पाई है। धान की कटाई होने के बाद अब गोशाला संचालकों और पशुपालकों ने धान की पराली का चारे में इस्तेमाल करने के लिए इसकी खरीद कर रहे है। जिसका किसानों के साथ गोशाला संचालकों और पशु पालकों को भी लाभ हो रहा है। जिले के किसानों से पशुपालक व गोशाला संचालक प्रति एकड़ के अनुसार सात से आठ हजार रुपये में पराली की खरीद कर रहे हैं। जबकि पराली की तैयार गांठों को छह हजार रुपये प्रति एकड़ के अनुसार खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से गांठों को पहुंचाया जा रहा है राजस्थान
चारे के लिए इस्तेमाल में लाई जा रही पराली की मांग बढ़ने के बाद किसान अपने स्तर पर धान की पराली की गांठों को तैयार कर रहे हैं और पशुपालक ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से पराली की गांठों को राजस्थान के हनुमानगढ़, नोहर, भादरा, गंगानगर सहित अन्य स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। जिले में प्रति एकड़ में 30 से 40 क्विंटल तक का पराली का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष से 200 कम आए पराली जलने के मामले
पराली का प्रबंधन होने के चलते इस वर्ष किसानों ने कम धान की पराली को आग के हवाले किया है। जिले में बीते वर्ष हरसेक की ओर से 551 पराली जलने की लोकेशन आई थी। लेकिन इस वर्ष अब तक केवल 124 लोकेशन ही ट्रेस हुई है। जिसके बाद विभाग की ओर से तीन लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना किसानों पर लगाया गया है। पराली जलने के मामले कम होने के चलते लोगों को भी इससे काफी राहत मिल रही है।
गेहूं की तूड़ी कम हुई थी। इसके कारण राजस्थान में स्थित गोशालाओं और पशुपालकों के पास पशुओं के चारे के लिए कोई भी साधन नहीं है। पशुओं को चारा देने के लिए अब धान की पराली की खरीद कर रहे हैं। प्रति एकड़ के अनुसार आठ हजार रुपये की धान की पराली खरीदी है। इससे पशुओं का चारा बनेगा। आस पड़ोस के ग्रामीण और गोशाला संचालकों की ओर से भी पराली एकत्र की जा रही है।

गिरधारी, निवासी साहवा, राजस्थान, खरीदार
कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसी का परिणाम है कि इस बार किसान जागरूक हुए हैं और पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार कम केस आग लगाने के सामने आए हैं।
डॉ. बाबूलाल, कृषि उपनिदेशक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed