{"_id":"683899d4e276b656f800be33","slug":"stress-free-life-is-the-key-to-a-healthy-and-happy-life-dr-indra-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138635-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनावमुक्त जीवन, एक स्वस्थ और आनंदमय जीवन की कुंजी : डाॅ. इंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनावमुक्त जीवन, एक स्वस्थ और आनंदमय जीवन की कुंजी : डाॅ. इंद्र
विज्ञापन
सिरसा। तनाव एक ऐसी समस्या है, जो आज के समय में लगभग हर किसी को प्रभावित करती है। यह हमारे जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है और हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। तनावमुक्त जीवन जीने से हम अपने जीवन को अधिक आनंदमय और स्वस्थ बना सकते हैं।
अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. इंद्र गोयल ने उपरोक्त शब्द सिरसा क्लब की कम्युनिटी हॉल में शाखा की सामान्य बैठक में कहे। डाॅ. गोयल ने कहा कि तनावमुक्त जीवन जीने के लिए आप अखिल भारतीय सेवा संघ के सदस्य बने। शाखा सचिव अशोक चाचान ने बैठक का संचालन किया और आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव मुकेश वर्मा व अध्यक्ष सूरज बंसल अध्यक्ष ने कहा कि काम का दबाव और तनाव एक आम समस्या है, जो कई लोगों को प्रभावित करती है। व्यक्तिगत समस्याएं जैसे कि रिश्तों में समस्याएं, आर्थिक समस्याएं आदि भी तनाव का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य समस्याएं भी तनाव का एक आम कारण हैं।
विज्ञापन
तनावमुक्त जीवन जीने के लिए हमें अपने जीवन में कुछ बदलाव करने होंगे, ध्यान और योग हमें अपने मन को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। बैठक में गुरदयाल मेहता, संजीव मेहता, परविंदर ठठई, आकाश सेन, अशोक अरोड़ा, भूषण बंसल, गोविंद मेहता, कमल बंसल, पदम सिंगल, रवि ग्रोवर, विजय ग्रोवर, वीरेंद्र रातुसरिया, रामकृष्ण गोयल आदि मौजूद रहे।