फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Street lights will be installed in Kalanwali at a cost of 20 lakhs, work has started

Sirsa News: कालांवाली में 20 लाख से लगेगी स्ट्रीट लाइट्स, काम शुरू

Wed, 26 Mar 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Street lights will be installed in Kalanwali at a cost of 20 lakhs, work has started
कालांवाली में लाइट लगाता कर्मचारी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। नगरपालिका प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजारों, गलियों, मोहल्लों को रोशन करने के लिए नई स्ट्रीट लाइट्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। 20 लाख रुपये की लागत से कुल 15 वार्डों में 45, 90, 150 और 200 वाट की 1 हजार नई एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। इससे पहले करीब 8 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर 1 से लेकर 4 तक की गलियों में 40 सोलर लाइटें लगाने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष लवली गर्ग और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू सोनी ने बुधवार को माॅडल टाउन आर-2 की गलियों में नगरपालिका अधिकारियों की अगुवाई में स्ट्रीट लाइट्स लगवाने का कार्य शुरू करवा दिया है। नगरपालिका की ओर से शहर की विभिन्न गलियों व बाजारों में करीब 2500 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। असमें एलईडी लाइट सहित पीएल, ट्यूब लाइट, सोडियम लाइट, हाई मास्क लाइट, सीएफएल, ट्यूब राड आदि शामिल है। नगरपालिका ने शहर की स्ट्रीट लाइटों के लिए मौजदा इलेक्ट्रिकल्स का ठेका दिया हुआ था, जोकि लगभग मार्च 2024 से मार्च 2025 तक था। एक माह से स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव का ठेका समाप्त होने के कारण भी स्ट्रीट लाइट अव्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन


समाप्त हो चुका है स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव का ठेका
शहर के ज्यादातर वार्डों की गलियों, मोहल्लों व मुख्य बाजारों में स्ट्रीट लाइटों की समस्या है। कई जगह पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, कई जगह पर तारों के जर्जर होने के कारण लाइटें नहीं जल रही। भाजपा मंडल अध्यक्ष लवली गर्ग ने बताया है कि स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का टेंडर समाप्त होने और स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अव्यवस्था बनी हुई है। आमजन के द्वारा परेशानी की कई शिकायतें मिल रही थीं। इसको लेकर उन्होंने उपमंडल अधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करवाने की मांग रखी थी। इसको लेकर अब काम शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








शहर में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू करवा दिया है। करीब एक हजार स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद शहरवासियों को बेहतर स्ट्रीट लाइट सुविधा मिलेगी। - गिरधारी लाल, सचिव, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed