{"_id":"63e67bb231ad78ed650f844f","slug":"state-will-soon-get-113-new-medical-officers-process-started-sirsa-news-c-21-hsr1027-52694-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: प्रदेश को जल्द मिलेंगे 113 नए मेडिकल ऑफिसर, प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: प्रदेश को जल्द मिलेंगे 113 नए मेडिकल ऑफिसर, प्रक्रिया शुरू
Fri, 10 Feb 2023 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 10 Feb 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में स्टाफ की कमी से जूझ रहे अस्पतालों में नए मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति करने की तैयारी की है। प्रदेश को 113 नए मेडिकल ऑफिसर मिलेंगे, जिसमें से भिवानी जिले के हिस्से 13 चिकित्सक आए हैं। जानकारी के अनुसार इन चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिनका मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद ही उनकी नियुक्ति करवाई जाएगी।
इनमें से नागरिक अस्पताल के हिस्से 10 मेडिकल ऑफिसर मिलेंगे, जबकि तीन चिकित्सक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्ति की जाएगी। इनमें एक चिकित्सक पीएचसी बुशान, एक सामान्य अस्पताल बवानीखेड़ा और एक चिकित्सक के अस्पताल देवराला में नियुक्त होंगे। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से मेडिकल ऑफिसर की भर्ती शुरू की गई थी, जोकि किन्हीं कारणों से वेटिंग में आ गई थी, लेकिन अब स्वास्थ्य निदेशालय ने इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का काम शुरू की है। इससे सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी लाभ मिलेगा।
जिले में जल्द ही 13 नए चिकित्सकों की नियुक्ति हो जाएगी, जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर होंगी।
- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।