फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Staff and nursing students were made aware about road safety

Sirsa News: स्टाफ व नर्सिंग स्टूडेंट को सड़क सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Staff and nursing students were made aware about road safety
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला अस्पताल व नर्सिंग
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नागरिक अस्पताल में ‘सड़क नियम, जीवन उपकरण अभियान’ के तहत जागरूकता शिविर लगायास गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि कैंप की अध्यक्षता डिप्टी एलएडीसी कंवरजीत सिंह व एसिस्टेंट एलएडीसी देवेंद्र कौर ने की।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित अस्पताल स्टाफ व नर्सिंग विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाएं भारत में सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बनी हुई है। इसके कारण हर साल हजारों लोगों की मृत्यु हो जाती है और घायल होते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कानूनी सेवाएं योजना 2025 और व्यापक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पहलो के मद्देनजर, सार्वजनिक भागीदारी, कानूनी साक्षरता और आपात कालीन प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01666-247002 व नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर ट्रैफिक एसएचओ शमशेर सिंह, ऑफिसर सौरभ ने ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहने, फोन पर बात न करें शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। इस अवसर पर डाॅ. कमल बिश्नोई, डाॅ. राम कृष्ण दहिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed