फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sports trials of PMShri schools held in Odhan

Sirsa News: ओढां में हुए पीएमश्री विद्यालयों के ट्रायल खेलकूद

Wed, 24 Jan 2024 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 24 Jan 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Sports trials of PMShri schools held in Odhan
प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी
ओढां। गांव ओढां के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को ट्रायल के लिए जिले के सभी पीएमश्री विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के सात पीएमश्री विद्यालयों ने भाग लिया। इनमें ओढां, रानिया, बडागुढ़ा, डिंग, माधोसिंघाना, भुर्टवाला और चौटाला के विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

डीपीई बलविंदर सिंह ने बताया कि बालक-बालिका वर्ग के ये ट्रायल चयन के लिए थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले प्रतिभागी 30 जनवरी को कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के इस प्रकार हरे परिणाम

400 मीटर दौड़ में
लड़कों में बडागुढ़ा से सुखप्रीत प्रथम, खारियां से सुमित कुमार द्वितीय रहे।
लड़कियों में बडागुढ़ा की देवेंद्र कौर प्रथम, ओढां की हरमन द्वितीय रहीं।


200 मीटर दौड़ में
लड़कों में खारियां के अंकित प्रथम, माधोसिंघाना के मोनू द्वितीय रहे।
लड़कियों मेें बडागुढ़ा की वीरपाल कौर प्रथम, माधोसिंघाना की आरजू द्वितीय रहीं।
-100 मीटर दौड़ में
लड़कों में डिंग के सागर प्रथम, ओढां के वीरेंद्र द्वितीय रहे।
लड़कियों में बडागुढ़ा की मंजू प्रथम, माधोसिंघाना की रजनी द्वितीय रहीं।
- गोला फेंक
लड़कों में ओढां के मोहित प्रथम, डिंग के नवीन द्वितीय रहे।
लड़कियों में रानियां की रवीना प्रथम, माधोसिंघाना की रितु द्वितीय रहीं।

चक्का फेंक
लड़कों में डिंग के अरविंद प्रथम, ऐलनाबाद के रवि द्वितीय रहे।
लंबी कूद
लड़कों में ओढां के लोकेश प्रथम, सिरसा के सुशील द्वितीय रहे।
लड़कियों में ऐलनाबाद की महक प्रथम, डिंग की प्रीति द्वितीय रहीं।
रिले रेस में
लड़कों में बडागुढ़ा के बसंत, सुनील, राहुल, सहज प्रथम, डिंग के नसीब, साहिल, रवि, किशन लाल द्वितीय रहे।
लड़कियों में बडागुढ़ा की खुशप्रीत, दर्शन, सर्वजीत, काजल, दिलप्रीत जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed