{"_id":"617ed8ee60852a4f995443cd","slug":"sp-will-meet-today-to-deal-with-the-situation-of-jam-in-six-markets-sirsa-news-hsr615871488","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक आज लेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक आज लेंगे बैठक
विज्ञापन
सिरसा। त्योहारी सीजन के चलते एक ओर जहां बाजारों में रौनक लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर आम लोगों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ा रहा है। खरीदारी करने पहुंचे लोगों के चलने के लिए सड़कें छोटी पड़ रही हैं। जाम की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक यातायात थाना प्रभारी के साथ बैठक करेंगे।
दीपावली की खरीदारी करने के लिए लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सड़क पर टेंट लगाकर सामान रखा हुआ है। जिससे दुकानों में ग्राहक खरीदारी करने तो आते है, लेकिन उनके वाहन सड़क के बीचों बीच खड़े होने से पीछे जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं इस स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस प्लान बनाने जा रही है। जिससे वाहनों को बाजार में वन वे एंट्री की करवाई जाए। बाजार में प्रवेश से पहले बैरिकेड लगाए जाने को लेकर भी विचार किया जाएगा ताकि बाजार में कोई बड़ा वाहन प्रवेश ना करे।
बाजारों में यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पहले भी प्रत्येक चौक पर यातायात पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाए गए है। बाजार के अंदर केवल दोपहिया वाहनों को जाने की ही अनुमति मिलती है, लेकिन दूसरी ओर से खुले होने के कारण बड़े वाहन प्रवेश कर रहे है।
विज्ञापन
वर्जन
त्योहर के चलते बाजार में जाम लग रहे हैं। जिसे लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर प्लान बनाकर वन-वे करने का प्रयास किया जाएगा।
-- बहादुर सिंह, एसएचओ, यातायात पुलिस सिरसा।