फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sonia became the charioteer of self-reliance through self-employment

Sirsa News: स्वरोजगार से स्वावलंबन की सारथी बनीं सोनिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sonia became the charioteer of self-reliance through self-employment
सोनिया
सिरसा। ओढां की सोनिया महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वे पिछले 20 साल से महिलाओं और युवतियों को कपड़ा सिलाई, जूट का सामान तैयार करने, पेंटिंग बनाने व घर की सजावट के लिए सामान तैयार करने की ट्रेनिंग दे रही हैं। उनसे प्रशिक्षण हासिल कर जिले की करीब 200 महिलाओं ने स्वरोजगार शुरू कर दिया है और परिवार की आर्थिक तरक्की में भागीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

सोनिया ने बताया कि उनके पति प्रवीन कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी कमाई कम होने के चलते सोनिया ने सिलाई का काम शुरू कर दिया। पहले वह नरवाना में रहते थे। बाद में ओढ़ां रहने लगे। सिलाई के साथ ही सोनिया ने महिलाओं व युवतियों को घर में तैयार होने वाले सामान बनाने की ट्रेनिंग देने की योजना बनाई। वह जन शिक्षण संस्थान के साथ जुड़ गईं। संस्थान की तरफ से उन्हें अलग-अलग गांवों में ट्रेनिंग देने के लिए भेजा जाता था। जिससे उनका संपर्क बढ़ना शुरू हो गया। उन्होंने शादी से पहले ही कपड़े सिलाई, कढ़ाई, सजावट का सामान बनाने सहित अन्य कार्य सीखे हुए थे। इसके चलते उन्होंने गांव में ही बुटिक चलाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही वह स्वयं सहायता समूह से भी जुड़ गईं। ट्रेनिंग लेने वाली महिलाओं व युवतियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई तो उन्होंने बुटिक का काम बंद कर दिया और ट्रेनिंग देने की ही प्रक्रिया जारी रखी ताकि अन्य महिलाएं और युवतियां स्वरोजगार शुरू कर सके और आजीविका कमा सकें। उन्होंने बताया कि वह 20 वर्ष से लगातार ट्रेनिंग दे रही हैं जिसके कारण 200 से अधिक महिलाएं खुद का रोजगार शुरू कर चुकी हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को दी जाती है पूरी ट्रेनिंग
सोनिया का कहना है कि उनके अलग- अलग गांवों में अब बैच लगते हैं। साढ़े तीन माह तक उनका बैच रहता है। इसमें सामान तैयार करने की जानकारी देने के साथ ही उसे बेचने संबंधित पूरी ट्रेनिंग भी दी जाती है ताकि महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़ी। पंचायतों के साथ-साथ पीएनबी की तरफ से भी चलाई जा रही योजनाओं के तहत महिलाओं को ट्रेनिंग देने के लिए उन्हें बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed