{"_id":"6463ce7cf3f2a932a601d084","slug":"sonali-phogat-murder-case-accused-sudhir-sangwan-moves-bail-plea-in-goa-district-court-sirsa-news-c-21-hsr1007-135012-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाली फोगाट हत्याकांड : आरोपी सुधीर सांगवान ने गोवा की जिला अदालत में लगाई जमानत याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाली फोगाट हत्याकांड : आरोपी सुधीर सांगवान ने गोवा की जिला अदालत में लगाई जमानत याचिका
Wed, 17 May 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 17 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
हिसार। भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड प्रकरण में गोवा की हाईकोर्ट से आरोपी सुखविंदर को जमानत मिलने के 13 दिन बाद आरोपी सुधीर सांगवान ने जिला अदालत में नियमित जमानत याचिका लगाई है। अदालत ने पुलिस से इस बारे में जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद इस याचिका पर बहस होगी। बता दें कि हत्या के मामले में दूसरे आरोपी सुखविंदर को हाईकोर्ट से 3 मई को जमानत मिल गई थी।
गौरतलब है कि सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या कर दी। सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद गोवा पहुंचे उसके भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। सोनाली की मौत के बाद रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए जिनमें सुधीर सांगवान सोनाली को बोतल के जरिये कुछ पिलाता नजर आया और उसके बाद ही सोनाली की तबीयत बिगड़ गई थी।