फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Solar system not installed in National College even after depositing Rs 41 lakh

Sirsa News: 41 लाख रुपये जमा करवाने के बाद भी नेशनल कॉलेज में नहीं लगा सोलर सिस्टम

Sat, 21 Oct 2023 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Oct 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Solar system not installed in National College even after depositing Rs 41 lakh
सिरसा।
विज्ञापन

सरकार ने सरकारी विभागों के भवनों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बावजूद नेशनल कॉलेज का प्रोजेक्ट तीन साल से अटका हुआ है। ऐसे में कॉलेज को लाखों रुपये का बिजली भारी बिल भरना पड़ रहा है। अहम बात यह है कि 41 लाख की राशि भरने के बाद भी हरेडा (हरियाणा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी) ने यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया है। कॉलेज प्रबंधन कई बार जिला प्रशासन और हरेडा को पत्र लिखा चुका है।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 18 कॉलेजों में सोलर प्रोजेक्ट लगाने को लेकर वर्ष 2020 में अनुमति दी थी। इसमें सिरसा का नेशनल कॉलेज में शामिल है। सिरसा कॉलेज में 100 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जाना था। जिससे पूरे कॉलेज में बिजली की सप्लाई दी जाती। इसके लिए वर्ष 2021 में नेशनल कॉलेज ने हरेडा को 41 लाख रुपये की राशि भी जमा करवा दी, लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट लगाने को लेकर कोई भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कॉलेज प्रशासन इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त को भी पत्र लिख चुका है, लेकिन संबंधित विभाग की तरफ से किसी भी प्रक्रिया में अभी तक तेजी नहीं लाई गई है। कॉलेज प्रशासन ने विभाग को पत्र लिखकर यह भी कहा है कि अगर विभाग प्रोजेक्ट लगाने में असमर्थ है तो वह ब्याज सहित राशि वापस कर दें, ताकि वह दोबारा से उसे सरकारी खजाने में जमा करवा सकें। बता दें कि नेशनल कॉलेज में पांच हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। इनके लिए कक्षाओं में पंखे, बिजली, प्रोजेक्ट सहित अन्य कई प्रकार के उपकरण भी लगाए गए हैं। इनका कॉलेज को हर माह लाखों रुपये का बिजली बिल अदा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


10 बार भेज चुके रिमांडर, विभाग नहीं दिखा रहा गंभीरता
नेशनल कॉलेज की तरफ से करीब 10 बार सोलर प्रोजेक्ट को लेकर हरेडा को पत्र लिखा जा चुका है। फिर भी हरेडा विभाग की तरफ से कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई गई। कॉलेज प्रशासन ने जब भी हरेडा के अधिकारी के साथ संपर्क साधा तो उन्होंने एजेंसी से अनुबंध नहीं होने का हवाला दिया। हैरानी की बात है कि हरेडा तीन साल में किसी एजेंसी से अनुबंध नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोलर प्लांट लगाने के लिए अधिकारियों व विभाग को पत्र लिख चुके हैं। लेकिन अभी तक इसके निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया है। विभाग की ओर से कंपनी के साथ अनुबंध न होने को लेकर जवाब दिया जा रहा है। - डॉ. संदीप गोयल, प्रिंसिपल, नेशनल कॉलेज, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article