फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six players from Sirsa selected for National Yoga Competition

Sirsa News: राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए सिरसा के छह खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Six players from Sirsa selected for National Yoga Competition
गांव कागदाना की सरीना ओर ममता । 
चोपटा। 40वीं राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर सिरसा के छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन फतेहाबाद के तत्वावधान में 24 से 26 अगस्त को भट्टू कलां में आयोजित की गई थी। इसमें 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

कागदाना के संस्कार योग केंद्र के संचालक हरजीराम ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सिरसा जिले के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसमें से योग केंद्र के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 14-16 वर्ग में केंद्र की सरीना द्वितीय स्थान पर रही। 16-18 आयु वर्ग में मनीष चौथे स्थान पर रहा। 18-21 आयु वर्ग में ममता तीसरे स्थान पर रही। 30-35 वर्ग के पुरुष मुकाबले में हरजी राम चौथे स्थान पर रहा। 35-45 वर्ग की महिलाओं में सिलोचना चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि अब यह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर योग का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले पंचकूला में सात दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का शिविर लगाया जाएगा। इसमें सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के आसनों का अभ्यास करवाया जाएगा व नियमों के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से करवाई जाने वाली राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed