फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six lakh saplings will be planted in the fields for agro forestry

एग्रो फॉरेस्टिंग के लिए खेतों में लगाए जाएंगे छह लाख पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six lakh saplings will be planted in the fields for agro forestry
जिल वन विभाग का कार्यालय। - फोटो : Sirsa
सिरसा। वन विभाग ने प्रदेश में हरियाली बढ़ाने और एग्रो फार्मिंग के लिए खेतों में छह लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। धान की कटाई होने के बाद विभाग की ओर से यह पौधे खेतों में रोपित किए जाएंगे। इसके लिए किसानों को पहले आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जिले में वन क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से अलग-अलग अभियान चलाकर पौधों का रोपण कराया जा रहा है। जिले में इस वर्ष 12 लाख 81 हजार 545 पौधों का रोपण किया गया है। विभाग की ओर से क्लब सदस्यों, विद्यार्थियों, जल शक्ति अभियान और मुफ्त में लोगों को पौधे वितरित कर पौधों का रोपण करवाया गया है। इसके साथ ही पौधों की देखरेख करने के लिए विभाग क्लब सदस्यों का सहयोग ले रहा है।
विज्ञापन

तीन वर्षों तक विभाग ही करेगा देखरेख
एग्रो फार्मिंग के लिए वन विभाग की ओर से पौधों का रोपण कराया जाएगा। इसके लिए किसान को पहले आवेदन करना होगा। विभाग के अधिकारी जमीन का निरीक्षण कर किसान के खेत में सफेदा पौधों का रोपण करेगा। शुरुआती तीन वर्षों तक विभाग की ओर से ही पौधों की देखरेख की जाएगी। इसके बाद यह किसान को सौंपे जाएंगे। पौधों के तैयार होने के बाद किसान इसका लाभ उठा सकता है। हालांकि इसकी खेती अधिक समय की होने के कारण किसान भी पौधों के रोपण करवाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हेक्टेयर में लगाए जाते हैं 1100 पौधे
किसान की ओर से आवेदन करने के बाद विभाग की ओर से एक हेक्टेयर में 1100 सफेदों का रोपण करवाया जाता है। किसान के साथ विभाग तीन वर्ष का एग्रीमेंट करता है। पौधों के बड़े होने और एग्रीमेंट पूरा होने के बाद किसान अपने अनुसार उनका लाभ उठा सकता है। धान की कटाई होने के बाद ही विभाग की ओर से पौधों का रोपण करवाया जाता है। हालांकि जिन किसानों के खेत खाली हैं उन किसानों के आवेदन के अनुसार ही विभाग पौधों का रोपण करवाता है।

एग्रो फार्मिंग के लिए विभाग की ओर से छह लाख पौधों (सफेदे) का रोपण करवाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। पौधे मुख्यालय की ओर से भेजे जाएंगे। टेंडर होने के बाद मुख्यालय की ओर से पौधे प्राप्त करवाए जाएंगे। इसके विभाग की ओर से ही किसान के खेत में पौधे रोपित किए जाएंगे। - रामकुमार जांगड़ा, जिला वन अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed