फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   six cow get free from crimimal

तस्करों से छुड़वाए आधा दर्जन गोवंश

Thu, 11 Jun 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 11 Jun 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन

गोरीवाला क्षेत्र के गांव रामपुरा के निकट बुधवार सुबह गोभक्तों व किसानों ने एक पिकअप गाड़ी में वध के लिए ले जाए जा रहे करीब आधा दर्जन गोवंश को मुक्त करवाया। 

विज्ञापन

पिकअप चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने गाड़ी के चारो टायरों की हवा निकाल दी। छुड़वाए गए गोवंश में एक बछड़े की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

उसके बाद गोवंश को पास की गोशाला में छोड़ दिया गया। जानकारी अनुसार गोरीवाला क्षेत्र के गांव रामपुरा के निकट बुधवार की सुबह एक पिकअप गाड़ी आ रही थी। शक होने पर किसानों व गोभक्तों ने जब पिकअप को रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय और तेज भगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके बाद उक्त पिकअप गाड़ी का पीछा किया गया, जिस पर कुछ दूरी पर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया। गुस्साए लोगों ने पिकअप के चारों टायरों की हवा निकाल दी।


 जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें करीब आधा दर्जन गोवंश भरे हुए थे। जब उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया तो एक बछड़े की मौत हो चुकी थी, जबकि बाकि पशुओं का भी बुरा हाल था। इसके बाद किसानों व  गोभक्तों ने गोवंश को पास की गोशाला में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed