फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa won the troffy

पानीपत को हराकर सिरसा बना चैंपियन

Fri, 30 Oct 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 30 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

पानीपत में 27 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक आयोजित हुई 50 वीं हरियाणा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सिरसा जिले की टीम ने फाइनल में पानीपत को पराजित कर चैंपियन बनी।

विज्ञापन


विजेता टीम में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के आठ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावदीन के आठ, कुताबढ़ स्कूल के दो व गुरुनानक स्कूल भावदीन से एक खिलाडी शामिल है।
विज्ञापन


विजेता टीम को शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के स्पोट्र्स इंचार्ज चरणजीत इंसां, सिरसा के बीईओ आत्म प्रकाश मेहरा, एईओ अजीत सिंह, शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल आरके धवन इंसां, भावदीन स्कूल के प्राचार्य सतबीर सिंह डिडारिया, केवल कृष्ण कंबोज, पीटीआई राजबीर सिंह धायल, फुटबॉल टीम के कोच गुरप्रीत सिंह चिन्ना, गुरप्रीत  सिंह कंग, राजेंद्र सिंह मंगा सहित अनेक गणमान्य लोगों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार 50 वीं हरियाणा राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 22 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के अंडर 17 आयु वर्ग में सिरसा का पहला मुकाबला राई के साथ हुआ जिसमें सिरसा की टीम 1-0 से विजेता बनी। दूसरे मैच में सिरसा की टीम ने यमुनानगर को 1-0 से पराजित किया।


सेमीफाइनल में सिरसा की टीम ने पंचकूला को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मेजबान पानीपत व सिरसा की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें सिरसा की टीम 5-2 से विजेता बनी। सिरसा की और से किए गए पंाच गोल में से तीन  गोल शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के खिलाडिय़ों द्वारा किए गए, जिनमें अनूप इंसां ने दो व प्रवीन इंसां ने एक गोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed