फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa wins in Boys junior handball championship haryana

लड़कों के मिनी वर्ग में सिरसा ने मारी बाजी

Mon, 06 Feb 2017 12:01 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Mon, 06 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sirsa wins in Boys junior handball championship haryana
wining team

गांव भरोखां में शहीद ऊधम सिंह हैंडबाल अकादमी ढाणी भरोखां, ग्राम पंचायत भरोखां, नितिन रोज फाउंडेशन और समाजसेवी संस्था मानव सेवा समिति की ओर से आयोजित हरियाणा राज्य सब जूनियर हैंडबाल एवं 11वीं हरियाणा राज्य मिनी हैंडबाल चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। इससे पहले हुई प्रतियोगिता के लड़कों के मिनी वर्ग में सिरसा की टीम विजेता रही, जबकि लड़कियों के वर्ग में जींद की टीम ने अव्वल स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर आयोजित समारोह में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

दो दिन तक चली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लड़कों के सब जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबले में जींद ने सिरसा को दो गोल से पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में झज्जर की टीम को हराकर भिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबलों में सिरसा ने झज्जर और जींद ने भिवानी को हराया।
विज्ञापन

कैथल ने पानीपत को हराया
इसी प्रकार लड़कियों के वर्ग में हुए फाइनल मैच में जींद ने सिरसा को हराकर पहले स्थान पर कब्जा किया। कैथल ने पानीपत को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल में जींद ने कैथल को और हिसार ने पानीपत को हराया। लड़कों के मिनी वर्ग में सिरसा ने पहला, जींद ने दूसरा और भिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग के सेमीफाइनल में सिरसा ने पंचकूला को और जींद ने भिवानी को पराजित किया। लड़कियों के मिनी वर्ग में जींद ने पहला, कैथल ने दूसरा और हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में हुए सेमीफाइनल में जींद ने भिवानी को और कैथल ने हिसार को हराया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित समारोह में एसपी सतेंद्र गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर विजेता और उपविजेता रही टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने युवाओं को खेलों की ओर रुचि लेने का आह्वान किया। रविवार सुबह डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन बाबा ब्रह्मदास ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भरोखां एकेडमी के अध्यक्ष हरीश बट्टी, संदीप बांसल, जुगमिंदर सिंह, सरबजीत कंबोज, मदन संधा, ओमप्रकाश जाखड़, इंद्रजीत संधा, सरपंच शीशपाल, रेखा रानी, विजय चुघ, संदीप कंबोज, राजेश कंबोज, संगम स्कूल के मुख्याध्यापक छगन सेठी, राजेश डीपी, संदीप पीटीआई, महेंद्र बाबल, विनोद रोज, विनोद जईयां, राजकुमार योगी, बूटा सिंह, रोहताश जाखड़, कृष्ण रोज, राजेंद्र ढोट, विनय दूसात आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed