{"_id":"5e73bc468ebc3e78b71305e4","slug":"sirsa-to-delhi-ten-bus-stoped-sirsa-news-rtk547615261","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर दिल्ली जाने वाली दस बसें हुई बंद, युवक को रोहतक में बस से उतार भेजा आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर दिल्ली जाने वाली दस बसें हुई बंद, युवक को रोहतक में बस से उतार भेजा आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर रोडवेज विभाग भी सतर्क हो चुका है। रोडवेज विभाग ने दिल्ली जाने वाली गाड़ियों पर रोक लगा दी है। मुख्यालय के आदेशानुसार सिरसा से दिल्ली जाने वाली 30 प्रतिशत बसें बंद कर दी है, वहीं अन्य बसें जो दिल्ली के लिए जाएगी वह केवल बहादुरगढ़ तक ही जाएगी। बीते दिन बुधवार को सिरसा आ रही सिरसा डिपो की रोडवेज बस में एक यात्री को उतारकर रोहतक के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया। यात्री के परिजनों ने सिरसा स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर बताया कि उनका लड़का दिल्ली से आ रहा है और उसे खांसी जुकाम है। जानकारी पाकर स्वास्थ्य विभाग रोहतक ने यात्री को उतारकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया।
हरियाणा रोडवेज विभाग ने दिल्ली से सिरसा जाने वाली करीब 30 प्रतिशत बसें बंद कर दी है। वहीं लोकल रूट तथा पंजाब रूट पर बसों को बंद करने पर सरकार विचार कर रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब जाने वाली गाड़ियां भी बंद कर दी जाएगी। अभी सिरसा डिपो से करीब 28 बसें दिल्ली के लिए चल रही है। विभाग के निर्देशानुसार डिपो से करीब 10 बसें दिल्ली के लिए बंद कर दी है। बाकी 18 बसें दिल्ली में अंदर तक नहीं जाएगी। सभी बसें बहादुरगढ़ से वापस सिरसा के लिए रवाना हो जाएगी। लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए विभाग बसों को बंद कर रहा है।
संदिग्ध को बस से उतारकर भिजवाया आइसोलेशन वार्ड
बीते कुछ दिन पहले राजस्थान का रहने वाला युवक लंदन से वापस भारत आया था। जो बीते बुधवार दिल्ली से सिरसा के लिए आ रही बस में सवार था। युवक के परिजनों ने जब युवक से बात की तो पता चला कि युवक को खांसी जुकाम है, जिस पर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को संपर्क कर इसकी सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने उक्त युवक से बात की और पूछा कि वह इस समय कहां पर है। जिस पर युवक ने बताया कि वह इस समय रोहतक के आस पास है और उसके पास कोई भी सवारी मौजूद नहीं है। स्वास्थ्य विभाग सिरसा ने रोहतक की स्वास्थ्य टीम को अलर्ट किया कर युवक के बारे में पूरी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया और सैंपल लैब में भेज दिए।
विज्ञापन
आवश्यक काम पर ही निकलें बाहर
स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ का कहना है कि लोग केवल आवश्यक काम के लिए ही बाहर निकलें। वहीं लोग बार बार अपने हाथों को मुंह तथा नाक पर ना लगाएं। वहीं लोग भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और जितना हो सके उतना घर पर ही रहें। अगर आपके पास सेनिटाइजर नहीं है तो साबुन से ही अपने हाथ साफ करें।
रोहतक में बस से युवक को उतारकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवा दिया है। जिले में जो भी सैंपल भेजे गए हैं वह सभी नेगेटिव है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।