फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa police caught truck full of poppy seeds and poppy seeds in Amidst Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव: सिरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2245 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा; ड्राइवर गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2024 12:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 21 Apr 2024 12:57 PM IST
सार

सिरसा पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल, सिरसा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में  पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिंग रोड क्षेत्र से डोडा चुरापोस्त से भरे हुए उक्त ट्रक तथा आरोपी को काबू किया गया है।

विज्ञापन
Sirsa police caught truck full of poppy seeds and poppy seeds in Amidst Lok Sabha elections
सिरसा पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मध्य नजर सिरसा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम जा रही है। जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डोडा चूरा पोस्त से भरे एक ट्रक को बरामद किया है। करीब 20 वर्ष के बाद जिला सिरसा पुलिस ने इतनी बड़ी खेत पकड़ी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास कुमार पुत्र बीरबल राम निवासी 2-G तहसील जिला श्रीगंगानगर, राजस्थान  के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान डोडापोस्त चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल, सिरसा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में  पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिंग रोड क्षेत्र से डोडा चुरापोस्त से भरे हुए उक्त ट्रक तथा आरोपी को काबू किया गया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार ट्रक की तलाशी लेने पर 117 प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ, 2245 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में डिग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है, कि उक्त डोडा चूरा पोस्त झारखंड के रांची क्षेत्र से लाया गया था, और उसे राजस्थान के गंगानगर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपियों ने उक्त ट्रक को काली तिरपाल से ढक कर ट्रक के आगे "आर्मी ऑन ड्यूटी" लिखा हुआ था।


पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पुलिस के पास इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी थी, इसलिए आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।पुलिस अधीक्षक  ने बताया कि जिला भर में मादक पदार्थ तथा शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने आमजन से भी अपील की है, कि अगर उन्हें मादक पदार्थ एवं शराब तस्करों के बारे में कोई जानकारी मिले तो निसंकोच होकर पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed