फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa: Notice issued to DEO for not showing PM pariksha pe charcha in all schools

Sirsa: प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सभी स्कूलों में नहीं दिखाने पर डीईओ को नोटिस जारी

Mon, 29 Jan 2024 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 11:45 PM IST
सार

दिशा की बैठक में सांसद सुनीता दुग्गल ने जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। सांसद बोलीं कि डीसी साहब आपके अधिकारी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भी गंभीरता से नहीं लेते, कार्रवाई करें।

विज्ञापन
Sirsa: Notice issued to DEO for not showing PM pariksha pe charcha in all schools
बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में दिशा की बैठक लेती सांसद सुनीता दुग्गल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को गंभीरता से न लेने पर सिरसा जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह को सांसद सुनीता दुग्गल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, उपायुक्त को उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 27 फरवरी से जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में दसवीं व बारहवीं की बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं, जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के साथ दिल्ली में सोमवार को परीक्षा पे चर्चा का आयोजन किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को भयमुक्त परीक्षा देने व टाइम मैनेजमेंट के टिप्स दिए। हालांकि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को जिला शिक्षा विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया। जिले के किसी भी राजकीय स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन


दिशा कमेटी सदस्यों ने उठाया मुद्दा
पंचायत भवन में आयोजित दिशा की बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी अपनी उपलब्धियां गिनवाने में लगे हुए थे। ऐसे में दिशा कमेटी के एक सदस्य ने बोला कि शिक्षा विभाग के ये हालात है कि प्रधानमंत्री के इतने बड़े कार्यक्रम को विभाग ने गंभीरता से ही नहीं लिया, जिसके चलते सोमवार को प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को किसी भी एक स्कूल में नहीं दिखाया गया है, जिस पर सांसद सुनीता दुग्गल ने जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, उपायुक्त पार्थ गुप्ता को भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर उच्च कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने जारी किया था पत्र
शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी राजकीय स्कूलों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम दिखाने को लेकर पत्र जारी किया गया था। इसके बावजूद राजकीय स्कूलों ने गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं, अनाज मंडी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिर्फ मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांसद सुनीता दुग्गल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं, स्कूल प्राचार्य मदन मलिक व अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कक्षा छठी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed