फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

Sirsa News: खो-खो, वॉलीबाल व दौड़ में दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
sirsa news
गांव बकरियांवाली में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। गांव बकरियांवाली में ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें खो-खो, वॉलीबाल व दौड़ आदि खेलों में खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा विजेता खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित करते हुए खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गांव बकरियांवाली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को करवाए गए इन ग्रामीण ओलंपिक खेलों में स्कूली विद्यार्थियों सहित गांव के अन्य बच्चों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्योंकि यह प्रतियोगिता सामान्य होने की वजह से कोई भी बच्चा भाग लेने के लिए स्वतंत्र था। खेलों का शुभारंभ नव निर्वाचित सरपंच विद्यादेवी व ओमप्रकाश कासनियां ने किया तो वहीं इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोग समाज सेवी रणजीत बाना, मदन पूनियां, अध्यापक बीएस चाढ़ीवाल, महावीर पीटीआई, विनोद कासनियां, राजवीर सिंह, अजयपाल, सुनील, ईश्वर, मुकेश कासनियां व राजेंद्र सहारण उपस्थित थे। लंबे समय के अंतराल के बाद हुए खेलों के आयोजन को देखकर खिलाड़ियों में खुशी व दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सरपंच विद्यादेवी ने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में खेलों को और अधिक विस्तार देना है। ताकि विद्यार्थियों में अनुशासन के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तनाव न आए। इसके अलावा अगर बच्चे खेलों से जुड़े रहेंगे तो नशा व सामाजिक बुराइयों से दूर होंगे। इसलिए गांव में समय-समय पर इस प्रकार के खेलों का आयोजन करवाया जाएगा और जहां खिलाड़ियों के समक्ष खेल सामग्री की कमी आएगी उसकी पूर्ति निजी कोष या पंचायत की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बकरियांवाली आयोजित खेलों के परिणाम
शॉटपुट : बॉयज
सुनील कुमार- प्रथम
चिरंजीलाल- द्वितीय
------------------
शॉटपुट गर्ल्स
सिमरण- प्रथम
कौशल्या- द्वितीय
--------------------
200 मीटर दौड़ गर्ल्स-
अंजू- प्रथम
प्रोमिला-द्वितीय
--------------------
200 मीटर दौड़ बॉयज-
कुलदीप- प्रथम
रमन- द्वितीय
--------------------
100 मीटर में गर्ल्स-
माया- प्रथम
चंचल- द्वितीय
------------------
100 मीटर बॉयज-
पवन- प्रथम
सुरेश- द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed