फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news

शिक्षकों की कमी के चलते बडागुढ़ा व ओढां खंड में 13 जगहों पर 3 घंटे रहा रोड जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
sirsa news
रोड जाम करते ग्रामीण व सभा के सदस्य। संवाद - फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा/ओढां। अध्यापकों की ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव एवं सरकारी स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में नौजवान भारत सभा के बैनर तले जिलाभर में विभिन्न जगहों पर 3 घंटे तक रोड जाम किया गया। बडागुढ़ा खंड में गांव सुरतिया, रोड़ी, मत्तड़, लहंगेवाला, थिराज, भीवां, कुरंगावाली व बीरूवालागुढ़ा तथा ओढां खंड में गांव चकेरियां, लक्कड़ांवाली, जगमालवाली व कालांवाली सहित करीब 13 जगहों पर 3 घंटे तक रोड जाम किया गया। प्रदर्शन के दौरान उक्त गांवों में सरकारी स्कूलों पर तालाबंदी भी रही।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में ग्रामीण व विद्यार्थियों के अलावा नौजवान भारत सभा व ग्रामीण मजदूर यूनियन के सदस्य शामिल रहे। सभी जगह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खूब भड़ास निकाली गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, लेकिन उन्होंने कहा कि वे निर्धारित समय के मुताबिक 3 घंटे रोड जाम रखेंगे। रोड जाम के बाद वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने वाहनों को इधर-उधर से होकर निकाला।
विज्ञापन

रोड़ी में नौजवान भारत सभा से कुलविंदर सिंह, वकील सिंह व किसान यूनियन पंजाब से रमनदीप सिंह कुसला ने बोलते हुए कहा कि सरकार शिक्षा को खत्म करने पर तुली हुई है। सरकारी स्कूलों में कहीं अध्यापक नहीं तो कहीं स्कूलों को मर्ज कर स्कूल ही खत्म किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी में सबसे ज्यादा है, लेकिन सरकार शिक्षकों की भर्ती नहीं कर रही। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कुल 46 हजार 459 पद खाली पड़े हैं, जिनमें से 39 हजार पद तो केवल अध्यापकों के ही हैं। उन्होंने कहा कि टीजीटी अध्यापकों में तो रिक्त पदों का यह आंकड़ा 55 प्रतिशत यानी आधे से भी ज्यादा है, लेकिन लंबे समय से अध्यापकों की भर्ती नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा सरकार अब भी अपनी इन शिक्षा विरोधी, जन विरोधी नीतियों पर रोक नहीं लगाती तो इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा और भविष्य में सरकार को बड़े जन आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। वहीं रोड जाम के दौरान पावेल सिंह व कुलदीप सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed