फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa news,oxigen cylinder

पांच दुकानों पर ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रयोग करते मिले मेकेनिक

Tue, 27 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
sirsa news,oxigen cylinder
प्रशासन द्वारा ऑक्सीजन के वाणिज्य प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। फिर भी मोटर मिस्त्री ऑक्सीजन का प्रयोग कर रहे हैं। मंगलवार को जिला सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग केंद्र के असिस्टेंट डायरेक्टर गुरप्रताप सिंह ने डबवाली रोड और हाथी पार्क के पास मिस्त्रियों की दुकानों में छापे मारे। इस दौरान पांच दुकानों पर ऑक्सीजन सिलिंडर मिलें।
विज्ञापन

मोटर मिस्त्री ऑक्सीजन का प्रयोग वेल्डिंग करने में कर रहे थे। इस पर असिस्टेंट डायरेक्टर गुरप्रताप सिंह ने मिस्त्रियों को निर्देश दिए कि वे सभी सिलिंडर ज्वाला ऑक्सीजन एजेंसी में जमा करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने उन्हें बुधवार तक का समय दिया है। बता दें कि ऑक्सीजन किल्लत के चलते प्रशासन ने उद्योगों और वाणिज्य गतिविधियों में ऑक्सीजन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। मगर फिर भी मिस्त्री ऑक्सीजन का प्रयोग गैराज में वेल्डिंग के काम में प्रयोग कर रहे हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पांच गैराज में मिस्त्री ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रयोग करते पाए गए। उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर एजेंसी में लौटाने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed