फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa news, Husband, mother and father in a case of dowry

पति, सास और ससुर पर दहेज का केस दर्ज

Tue, 06 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 06 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
ओढां। ओढां पुलिस ने गांव ख्योवाली निवासी एक नवविवाहिता के बयान पर उसके पति, सास व ससुर पर दहेज प्रताडना का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ख्योवाली निवासी राजेश कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 23 सितंबर 2015 को राजस्थान के तंदूरवाली निवासी वेद प्रकाश के साथ हुई थी। उक्त शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज भी दिया लेकिन फिर भी उसके ससुरालजन संतुष्ट नहीं हुए। राजेश ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और उसे एक दिन घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने भी उसके ससुराल वालों को समझाना चाहा लेकिन उन्होंने उसे बेइज्जत कर घर से निकाल दिया। एएएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में राजेश कुमारी के पति वेद प्रकाश, ससुर रामकिशन एवं सास कमला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed