फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Tax, Aggitation, Excise Duty, Goldsmith, Hunger Strike, Sirsa

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जुटे सिरसा, डबवाली, कालांवाली, ऐलनाबाद, नोहर के स्वर्णकार

Sat, 26 Mar 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 26 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Tax, Aggitation, Excise Duty, Goldsmith, Hunger Strike, Sirsa
अशोक तंवर - फोटो : Bureau

अखिल भारतीय स्वर्णकार व ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। जिसमें सिरसा, डबवाली, कालावांली, ऐलनाबाद, नोहर के स्वर्णकारों ने शिरकत की। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। स्वर्णकार समाज की ओर से एक ज्ञापन तंवर को भी सौंपा गया।

विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वर्णाभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाकर काला कानून लादा है जिसे हटवाने के लिए कांग्रेस आगामी 23 अप्रेल से आरंभ होने वाले लोकसभा के सत्र में यह मुद्दा मजबूती से उठाएगी। तंवर ने कहा कि केंद्रीय बजट में ज्वैलरी कारोबार पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने पर इस कारोबार से जुड़े कारोबारियों की मांग को संसद में भी रखने का प्रयास किया जाएगा। इससे उसे केंद्र सरकार के पास चर्चा के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन


जिससे स्वर्णकारों के साथ न्याय किया जा सके। उन्होंने कहा कि जो निर्णय देश के करोड़ों लोगों से जुड़ा हो, जिसके कारण उनका नुकसान हो रहा हो, उस निर्णय को लागू नहीं किया जाना चाहिए। वे स्वर्णकारों के खिलाफ लिए गए निर्णय का पुरजोर विरोध करते है और कांग्रेस  पूरी तरह से देश के स्वर्णकारों के साथ हैं। इस मौके पर स्वर्णकारों ने डॉ. तंवर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज ने भी स्वर्णकार समाज की मांगों का समर्थन किया। धरने के दौरान बलबीर सोनी, राजकुमार सोनी, सुखविंद्र सोनी, हंसराज सोनी, देवेंद्र सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed