{"_id":"571e4ddc4f1c1b0f75a91824","slug":"sirsa-news-hindi-news-dera-mukhi-baba-ram-rahim-dada-saheb-falke-award-cinema-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रमुख को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम
- फोटो : Bureau
फिल्म एमएसजी-2 में उत्कृष्ट अभिनय, निर्देशन व लेखन के लिए डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां को बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर एवं राइटर तीनों श्रेणियों में दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से नवाजा गया है। रविवार सायं जुहू मुंबई के एक होटल में आयोजित भव्य समारोह में दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन के चेयरमैन अशफाक खापेकर व सदस्यों ने यह अवार्ड प्रदान किया।
विज्ञापन
प्रसिद्ध निर्देशक मधु भंडारकर, बप्पी लहरी, मनोज वाजपेई, प्रियंका चोपड़ा को भी विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड मिले। इस अवार्ड की ज्यूरी के सदस्य अनीस बाजमी, सरोज खान, इस्माइल दरबार, उदित नारायण, मि. रूना, कमलेश पांडेय, अनूप जलोटा, मनोज देसाई थे। इस समारोह का डेरा प्रमुख से दीप प्रज्ज्वलित करवाकर किया गया। डेरा प्रमुख ने बताया कि जब वे सोमवार प्रात: ही मुंबई से अवार्ड लेकर दिल्ली पहुंचे, उसके बाद जब वे सिरसा आ रहे थे तो रास्ते में उनके फैंस ने जगह-जगह पर ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए उनका स्वागत किया।
विज्ञापन