फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, cchautala, Sirsa

माल्या को दे दिए 9 हजार करोड़, किसानों को पांच लाख देने को 15 लाख की गारंटी चाहिए

Sun, 08 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 08 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, cchautala, Sirsa
राजनीत‌ि - फोटो : Bureau
विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि विजय माल्या बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गया। वहीं सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी रही, जब सरकार ने उसकी संपत्ति का आंकलन करवाया तो 550 करोड़ रुपये की निकली यानी बैंकों ने मात्र इतनी गारंटी पर नौ हजार करोड़ रुपये की रकम दे दी, जबकि एक किसान को पांच लाख रुपये का ट्रैक्टर देने के लिए उसकी 15 लाख रुपये की जमीन गिरवी रखवाई जाती है, यानि सरकार पूंजीपतियों के लिए काम करती है किसानों के लिए नहीं।
विज्ञापन


    वे शनिवार को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव मल्लेकां की अनाजमंडी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125 वी जयंती के अवसर पर इनेलो की ओर से आयोजित हलका स्तरीय सदभावना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से एक साल तक सद्भावना सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और गांव गांव शहर जाकर लोगों में जागृति पैदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से झूठे वायदे करके भाजपा ने सरकार तो बना ली पर जनता से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। पहले गेस्ट टीचर फिर लब सहायक फिर कंप्यूटर सहायकों ने विरोध प्रदर्शन किया और कर्मचारियों के धरने प्रदर्शन जारी है। बिजली के दाम बढ़ने और फसलों के दामों की अनदेखी के चलते किसान सड़क पर आ गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के नाम पर तीन माह तक लोगों के हाथों में झाडू पकड़ाकर रख दी पर गंदगी आज भी है।
विज्ञापन


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे दिया पर सरकार ने उस पर अमल तक नहीं किया, गांवा में बच्चियों को पढ़ाने का प्रबंध नहीं है रेवाड़ी जिले में असुरक्षा की भावना को लेकर दो गांवों की 50 लड़कियों ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया। गांवों में लड़कियों की शिक्षा का प्रबंध तो करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि कांगे्रस सरकार ने जाते जाते जाट आरक्षण को लेकर ऐसा दस्तावेज तैयार किया था जिसे कोर्ट ने वापस क दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वोट की खातिर जाट आरक्षण का खाका तैयार किया था। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा प्रस्ताव लाए जो पंाचों जातियों का आरक्षण मिले, सरकार इन्हें आरक्षण दे तो हम भी इसका स्वागत करेंगे। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्याक्ष अशोक अरोड़ा, सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, सिरसा प्रभारी रामपाल माजरा, विधायक बलकौर सिंह, रामचंद्र, मक्खन लाल सिंगला, पूर्व विधायक भागीराम, इनेलो जिला प्रधान पदम जैन, महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रधान कृष्णा फोगाट, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बलदेव वाल्मीकि आदि ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालक जसबीर सिंह जस्सा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी ने स्थापित किया प्रदेश में रावण राज: दिग्विजय
सिरसा। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार रावण राज जैसा राज है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के हितों को नजरअंदाज कर रही है जिसे में किसी भी हालत में सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त से इनसो दूसरे चरण में कॉलेज यात्रा शुरू करेगी और 2019 तक दो हजार शिक्षण संस्थानों में जाकर सरकार की पोल खोलेंगे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री छात्रसंघ के चुनावों का वादा कर मुकर रहे है। दिग्विजय सिंह चौटाला शनिवार को बरनाला रोड स्थित एक क्लब में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed