फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa news, Elderly pension stopped growing problem

बुजुर्गों की पेंशन रुकी, समस्या बढ़ी

Sat, 26 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 26 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। नोटबंदी के चलते द सिरसा सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक से संबंधित जिले भर के 35 हजार पेंशनरों की पेंशन रुक गई है। हालात इतने खराब हैं कि बुजुर्ग बैंक प्रबंधकों के आगे आंसू बहाने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

    पिछले करीब पंद्रह दिनों से अनाज मंडी में स्थित द सिरसा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में चक्कर काट रहे बुजुर्गों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। बुढ़ापा पेंशन लेने आए शाम लाल, शंकर लाल तथा इंद्राज ने बैंक मैनेजर राय सिंह से पूछ लिया कि उनकी पेंशन कब आएगी? जैसे ही बैंक मैनेजर ने कैश न होने की बात कहीं तो बुजुर्गों की आंखों से आंसू निकलने लगे। सवाल किया कि वे अब किसके द्वार पर जाएं। बुजुर्गों के साथ तनख्वाह लेने आए नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों ने भी खूब हंगामा किया। किसी ने बच्चा बीमार होने या फिर घर पर राशन खत्म होने की दलील देते हुए अपनी तनख्वाह मांगी। कर्मचारियों के अनुसार दूसरा माह भी बीतने को है। अब तक खर्च के लिए महज चार से पांच हजार रुपये मिले हैं। पेंशन, तनख्वाह के बारे में कोई स्पष्ट जवाब न मिलने की सूरत में पेंशनरों ने घर का रास्ता नाप लिया।
विज्ञापन


फेक्ट शीट
द सिरसा सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक शाखा डबवाली में 200 पेंशनरों के एकाऊंट हैं। पूरे जिला सिरसा की बात करें तो 41 शाखाओं के दायरे में 125 गांवों के करीब 35 हजार बुढ़ापा, विधवा तथा दिव्यांग पेंशनर आते हैं। पेंशनरों के लिए बैंक हर माह चार करोड़ 65 लाख रुपये की डिमांड करता है। इस बार पेंशन के लिए एक पाई बैंक को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व दो करोड़ 52 लाख रुपये  बैंक को मिले थे। सरकार के आदेश के बाद इसे 41 शाखाओं में बांटकर कर्मचारियों की तनख्वाह दी गई। हमें नाबार्ड से पैसा मिलेगा। सरकार के आदेश हैं कि प्राथमिकता किसानों को दी जाए। उच्च अधिकारी सरकार से बात कर रहे हैं। जैसे ही पैसा आएगा, पेंशनरों को पेंशन दे दी जाएगी।
-केएल शर्मा, महाप्रबंधक, द सिरसा सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed