{"_id":"57585c234f1c1bcf389c528b","slug":"sirsa-mid-day-meal-hindi-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों की छुट्टियों में भी स्कूलों में मिलेगा मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों की छुट्टियों में भी स्कूलों में मिलेगा मिड-डे मील
ब्यूरो / अमर उजाला , िससिरसार
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गर्मियों की छुट्टियों में भी विद्यार्थियों को मिड-डे मील मिलेगा। सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में मिड-डे मील दिए जाएंगे, लेकिन इसके लिए अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन समिति को पहले सूचना देनी होगी। विभाग ने इसकी जिम्मेदारी स्कूल मुखिया को सौंपी है साथ ही कहा है कि अभिभावकों व एसएमसी की एक बैठक बुलाकर मिड-डे मील प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार करने को कहा है।
दरअसल यह आदेश सर्वोच्च न्यायालय में डाली गई एक जनहित याचिका के सुनवाई के दौरान दिया गया। जिसके बाद मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने जिले के सभी मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान मिड-डे मील देने को कहा है। इस आदेश में डीइईओ को कहा गया है कि जिले के सभी विद्यालयों के प्रिंसिपल, मुख्याध्यापक, विद्यालय प्रभारी को निर्देश दें कि तुरंत अपने विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति व माता-पिता की बैठक बुलाने के उपरांत स्पष्ट करें कि कितने छात्र ग्रष्मकालीन अवकाश के दौरान मिड-डे मील प्राप्त करना चाहते हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सभी विद्यालयों से सूचना प्राप्त करने के उपरांत 9 जून तक सारी सूचनाएं निदेशालय को भेजे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने कहा है जो बच्चे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मिड-डे मील प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें मीड-डे मिल दिया जाना है। इसके लिए सभी स्कूल मुखिया को सूचना भेजी जा चुकी है और रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा भेजे गए निर्देश प्राप्त हो गए हैं और अब सभी स्कूलों में इसकी सूचना भेज दी गई है। बता दें कि स्वराज अभियान संगठन द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाई गई थी कि सभी स्कूलों में छुट्टियों में भी मिड-डे मील दिया जाए जिसके बाद न्यायलय द्वारा सरकार को मिड-डे मील के बारे में निर्देश दिए गए हैं।