फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa madi, cotten sirsa, Sirsa

मंडियों में फसलों की आवक हुई तेज

Fri, 14 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Fri, 14 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
sirsa madi, cotten sirsa, Sirsa
Mandi - फोटो : Bureau

 जिले भर की मंडियों में धान और कपास की आवक तेज होने लगी है। अब तक कपास और धान की आवक गत वर्ष की तुलना में काफी अधिक हो रही है। इस बार सभी फसलों की पैदावार बंपर होने की संभावना है। मंडी प्रशासन ने भी फसलों की आवक को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

सिरसा की अनाज मंडी में फसलों की आवक को लेकर सभी तैयारियां पूर्व में ही कर ली गई थी। मंडी में इन दिनों धान व कपास की फसलों की आवक निरंतर तेज होती जा रही है। इसी के मद्देनजर मंडी प्रशासन ने सक्रियता तेज कर दी है। किसानों को फसलों की बोली को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विभाग की टीमें बोलीदाताओं के साथ मौजूद रहती हैं। छुट्टी के दिन भी कर्मचारी तैनात रहते हैं। हालांकि जिले की कालांवाली मंडी में धान की खरीद को लेकर किसानों को समस्याएं आ रही हैं पर सिरसा में खरीद एजेंसियों द्वारा हर रोज की जा रही है। प्राइवेट व्यापारियों को भी खरीद से संबंधित हिदायतें जारी कर दी गई हैं। किसानों की सुविधा के लिए मंडी में शौचालय, पेयजल, लाइट आदि की व्यवस्था की जा चुकी है। मार्केट कमेटी की सचिव जयावंती कासनीया ने बताया कि मंडी में फसलों की बिक्री को लेकर विभाग की टीमें तैनात की गई हैं जिनकी देखरेख में बोली लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि रात को भी विभाग की टीमें नजरें रख रही हैं ताकि मार्केट फीस की चोरी की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन


अब तक 30 हजार 284 मीट्रिक टन धान की आवक
जिला की मंडियों में अब तक 30 हजार 284 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। जिला की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में हैफेड द्वारा 14246 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 12746 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 792 मीट्रिक टन, हरियाणा एग्रो द्वारा 2500 मीट्रिक टन मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। अब तक के रिकॉर्ड के अनुसार गत वर्ष से धान की खरीद इस वर्ष साढे़ 37 क्विंटल अधिक हो गई है।  इसी प्रकार कपास की अब तक दो लाख 89 हजार क्विंटल की आवक रिकॉर्ड की जा चुकी है जबकि इस दिन तक गत वर्ष मात्र 73 हजार क्विंटल आवक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों की खरीद मामले में उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से कहा कि धान खरीद व उठान का कार्य शीघ्र व निरंतर अपनी देखरेख में सुचारु रुप से करवाएं। उपायुक्त ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी धान को अनाज मंडियों में साफ सुथरा व सुखा कर लाएं। उन्होंने किसानों से कहा है कि यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो इस बारे जिला प्रशासन को अवगत करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed