फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, congress, sirsa

कांग्रेस ने बनाया किस्मत का चेयरमैन

Thu, 21 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Thu, 21 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, congress, sirsa
चुनाव - फोटो : bureau
इनेलो-भाजपा गठबंधन के बावजूद कांग्रेस शहर की सरकार बनाने में कामयाब रही। टाई ब्रेकर तक खिंचे मुकाबले में कांग्रेस को किस्मत का सहारा मिल गया। इसके साथ ही इतिहास भी बन गया। ईवीएम से हुए चुनाव में नगर परिषद डबवाली की पहली चेयरमैन महिला बनी हैं। उप चेयरमैन भी कांग्रेस समर्थित पार्षद बना। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नगर परिषद कार्यालय के बाहर ढोल की थाप पर जमकर नाचे।
विज्ञापन


    बुधवार की शाम तीन बजे नप कार्यालय में चेयरमैन तथा उप चेयरमैन के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। चुनावी बैठक में बीस पार्षदों के अतिरिक्त विधायक नैना सिंह चौटाला तथा सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी मौजूद थे। चेयरमैन के लिए कांग्रेस समर्थित वार्ड 18 से पार्षद सुमन रानी तथा इनेलो समर्थित वार्ड छह से पार्षद पूजा ने दावा ठोका, जबकि उप चेयरमैन के लिए कांग्रेस समर्थित वार्ड छह से पार्षद कृष्ण लाल बॉबी तथा भाजपा समर्थित वार्ड 11 से पार्षद श्याम लाल कुक्कड़ ने दावा ठोका। ईवीएम के जरिए चुनाव हुआ। करीब दो घंटों बाद शाम पांच बजे आरओ प्रशांत कुमार ने उप चेयरमैन पद का परिणाम घोषित किया। कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण लाल बॉबी को विजेता घोषित किया गया। बॉबी को 12 तथा श्याम लाल कुक्कड़ को 10 वोट मिले। चेयरमैन पद के लिए मुकाबला टाई हो गया। दोनों उम्मीदवारों को 11-11 वोट मिले। ऐसे में कार्यालय के पास रहने वाली एक बच्ची खुशी को फैसला करने के लिए बुलाया गया। दोनों उम्मीदवारों के नामों की पर्चियां डिब्बे में गिराई गई। खुशी ने पर्ची उठाकर आरओ को पकड़ा दी। आरओ ने लॉटरी के जरिए सुमन को विजेता घोषित कर दिया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल की थाप पर कांग्रेसियों ने नाचते हुए जीत का जश्न मनाया। इससे पूर्व चुनावी बैठक में इनेलो पार्षद सबसे पहले पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस नेता केवी सिंह नौ पार्षदों के साथ मौका पर आए। जग्गा सिंह बराड़ दो पार्षदों को लेकर आए। बैठक शुरू होने से कुछ पल पहले भाजपा समर्थित दोनों पार्षद भी पहुंच गए।
विज्ञापन



इनेलो-भाजपा की करारी हार
गठबंधन करके कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली इनेलो-भाजपा को करारी हार देखनी पड़ी। विधायक तथा सांसद का मत भी बेकार साबित हुआ। जैसे ही परिणाम घोषित हुए दोनों पार्टियों के नेता बचते-बचाते हुए खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चेयरमैन पद के लिए दोनों उम्मीदवारों को बराबर-बराबर वोट मिले थे। इसलिए रिजल्ट लॉटरी के जरिए निकाला गया। वार्ड 18 से सुमन रानी विजेता बनी हैं।
प्रशांत कुमार, एसडीएम, डबवाली

कांग्रेस की सीतारानी चेयरमैन व भाजपा के गोबिंद बने वाइस चेयरमैन
 नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस व भाजपा गठबंधन ने बाजी मार ली। पिछले चार दिनों से भूमिगत हुए पार्षद सीधे शिमला की वादियों से ठंडी हवा खाकर 11 बजे नपा कार्यालय पहुंचे। चेयरमैन पद पर कांग्रेस के चौ. रणजीत सिंह समर्थित पार्षद सीतारानी काबिज हुई और वाइस चेयरमैन पद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गोबिंद पोपली चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए सीता रानी का मुकाबला इनेलो समर्थित ऊषा रानी से था। सीता रानी को 17 में से 10 वोट प्राप्त हुए। वाइस चेयरमैन के लिए गोबिंद पोपली के मुकाबले उपाध्यक्ष पद के लिए जसवंत सिंह जज व गुरविंद्र सिंह विर्क ने नामांकन दाखिल किया।


बाद में गुरविंद्र विर्क ने फिर अपना नामांकन वापस ले लिया। जसवंत सिंह जज को इनेलो का समर्थन प्राप्त था। गोबिंद और जसवंत सिंह जज में ही मुकाबला था। गोबिंद पोपली को जसवंत के मुकाबले में 10 वोट हासिल हुए, जबकि जसवंत को सात वोट मिले। नगर पालिका चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी थी। नगरपालिका कार्यालय के बाहर भारी संख्या में समर्थकों का जमावड़ा लग गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के एहतियात के तौर पर काफी पुलिस बल तैनात किया हुआ था। सुरक्षा की कमान डीएस.पी. हेडक्वार्टर विजय कक्कड़ व थाना प्रभारी दिलीप सिंह संभाले हुए। नगर पालिका कार्यालय के आसपास बेरिकेड्स लगाए गए थे। निर्धारित समय के अनुसार के सुबह 11 बजे सभी 15 पार्षद नपा कार्यालय पहुंचे।


कांग्रेस और बीजेपी के पार्षद इक टठे नगर पालिका कार्यालय में पहुंचे। इनेलो पार्षदों के साथ विधायक रामचंद कंबोज व सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी भी पहुंचे थे। बैठक का कोरम पूरा होने के बाद डीआरओ अमीचंद सैनी ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कार्रवाई शुुरू करवाई। कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब सवा 12 बजे प्रधान व उपप्रधान पद के लिए वोटिंग शुरू हो गई। पहला वोट सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने डाला। उसके बाद विधायक रामचंद कंबोज दूसरे नंबर पर वोट डालने के लिए गए। फिर सभी वार्ड एक से लेकर 15 तक सभी पार्षदों के एक-एक करके वोट डलवाए गए। वोटिंग ईवीएम से करवाई गई। वोटिंग के बाद मतगणना करवाई गई। प्रधान पद के लिए सीता रानी व ऊषा रानी में आमने-सामने का मुकाबला था। सीता रानी को 17 में से 10 वोट हासिल हुए। इसी प्रकार उपप्रधान पद के लिए गोबिंद पोपली व जसवंत सिंह जज के बीच टक्कर थी। जिसमें गोङ्क्षबद को 10 वोट मिले।

रिकॉर्ड विकास करवाने की रहेगी प्राथमिकता
नव निर्वाचित चेयरमैन सीतारानी वार्ड नंबर दो से पार्षद है और वाइस चेयरमैन वार्ड नंबर चार से पार्षद है, दोनों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं है। दोनों ने कहा कि वे सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर का रिकॉर्ड विकास करवाएंगे। शहर में सफाई, स्ट्रीट लाइटें की समस्या है अधिकतर गलियां क्षतिग्रस्त है, उन सभी को ठीक करवाया जाएगा।


करीब पांच मिनट के लिए रुकी वोटिंग
ईवीएम में खराबी आने के लिए कुछ मिनटों के लिए वोटिंग भी रोकनी पड़ी। वार्ड आठ के पार्षद रिंकू ने अपना वोट डालते समय ईवीएम का बटन ज्यादा देर तक दबा दिया। जिसके कारण मशीन में खराबी आ गई और पार्षद रिंकू का वोट पोल नहीं हुआ। फिर तुरंत मशीन को ठीक किया गया। विधायक ने इसे लेकर अधिकारियों के समक्ष अपना एतराज भी जताया। वोटिंग मशीन को तुरंत सही किया गया। फिर सभी को चैक करवाया गया। बाद में पार्षद रिंकू का वोट दोबारा से डलवाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed