फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, cm, sirsa

सरस्वती नदी के पानी को घग्गर के माध्यम से यहां तक पहुंचाया जाएगा : सीएम

Sun, 16 Oct 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 16 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
sirsa, hindi news, cm,  sirsa
सीएम - फोटो : bureau
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को ऐलनाबाद की नई अनाज मंडी में आयोजित विकास रैली में क्षेत्र के लिए 125  करोड़ रुपयों के विकास कार्यों की घोषणाएं की। उन्होंने जिले में 3.22 करोड़ की दो विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व ऐलनाबाद में पांच करोड़ की लागत से बनने वाले भूमिगत रेलवे मार्ग का शिलान्यास भी किया। उन्होंने लोगों को वाल्मीकि जयंती, शरद पूर्णिमा व बंदा वीर बैरागी जयंती की शुभकामनाएं दीं। रैली के संयोजक एचएसडीसी के चेयरमैन पवन बेनीवाल ने क्षेत्रवासियों की ओर से पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सीएम ने कहा कि ऐलनाबाद विस क्षेत्र में वर्षों पुरानी पानी की मांग को पूरा करने के लिए घग्गर नदी के पानी को यहां तक पहुंचाने के लिए एक विशेष कमेटी बनेगी जो जरूरत के अनुसार नहरें, नाले व ड्रेन आदि के निर्माण की योजना बनाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र में घग्गर का पानी लाने की मांग विधानसभा चुनाव से लंबित पड़ी है और इस मामले में सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी के पानी को भी घग्गर के माध्यम से यहां तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के विकास के लिए सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। इस साल प्रदेश के बजट में 28 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। पिछले वर्ष जहां प्रदेश का बजट 69 हजार करोड़ था वहीं इस वर्ष इसे बढ़ाकर 88 हजार करोड़ किया गया है। यह पैसा वही है जो पहले नेताओं और बिचौलियों द्वारा हड़प लिया जाता था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। यहां तक कि एक पूर्व प्रधानमंत्री को यह कहना पड़ा कि केंद्र से भेजे जाने वाले एक रुपये में से केवल 15 पैसे ही नीचे तक पहुंचते हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा कि आज केंद्र व प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों के कारण रुपये में से 85 पैसे नीचे तक पहुंच रहे हैं। शेष 15 पैसे भी जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार को समाज का कैंसर बताते हुए आमजन से इसे खत्म करने में सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सरकार इंटरनेट व ऑनलाइन सेवाओं का सहारा ले रही है। हर सरकारी सेवा को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है, ताकि बिचौलियों का नेटवर्क तोड़ा जा सके। प्रदेश में 95 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बन चुके हैं और शेष 5 प्रतिशत नागरिक भी अपने आधार कार्ड बनवा लें, क्योंकि भविष्य में सभी प्रकार की सरकारी सेवाएं आधार कार्ड आधारित होने जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने 5 लाख ऐसे फर्जी राशन कार्ड रद्द किए हैं जिनके माध्यम से राशन पर मिलने वाला मिट्टी तेल हड़पा जा रहा था। इससे प्रदेश सरकार को 101 करोड़ रुपये की बचत हुई है। इसी प्रकार प्रदेश में 2 लाख ऐसे पेंशनधारक पाए गए हैं, जिनकी मृत्यु होने के बावजूद उनकी पेंशन हड़पी जा रही थी। गड़बड़ी करने वाले ऐसे बिचौलियों का नेटवर्क तोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसीलिए ग्राम स्तर तक ब्राडबैंड की सुविधा मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश के 6500 में से 2500 गांवों तक ब्रॉडबैंड सुविधा पहुंचाई जा चुकी है। गांवों में ग्राम सचिवालय खोले जा रहे हैं जहां सरपंच, पटवारी, नंबरदार, ग्राम सचिव व अन्य कर्मचारी लोगों को एक ही स्थान पर मिल सकें। ग्राम सचिवालय में कॉमन सर्विस सेंटर भी खोले जा रहे हैं जहां लोगों के सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने लोगों की समस्याओं के निदान के लिए सीएम विंडो सुविधा शुरू की है। इसे जिलास्तर से अब उपमंडल व फिर खंडस्तर तक ले जाने की योजना है। इसके माध्यम से शिकायत देने के 3 दिन के भीतर समस्या का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी एक नवंबर से प्रदेश के सभी राशन कार्ड ऑनलाइन कर दिए जाएंगे और इन्हें बायोमैट्रिक प्रणाली से जोड़ा जाएगा। हम जो कहेंगे वही करेंगे और जो करेंगे वहीं बताएंगे। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा द्वारा चुनाव पूर्व किए गए प्रत्येक वादे को अमलीजामा पहनाया जाएगा और प्रदेश की 2.5 करोड़ जनता को स्वच्छ, पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था प्रदान की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि केंद्र की ढाई व प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल के दौरान भाजपा के किसी भी मंत्री या नेता पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है जबकि पिछली सरकारों में हर हफ्ते घोटाले व घपले उजागर होते थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार व अव्यवस्था के कारण परियोजनाएं बीच में रुक जाती थी। हमने सरकार बनने के बाद सभी रुकी हुई परियोजनाओं पर तेज गति से काम शुरू करवाया और आज वे कम बजट और निर्धारित समय में पूरी करवाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अब तक प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में विकास रैलियां कर चुके हैं ताकि स्थानीय समस्याओं का निदान और प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान विकास हो। उन्होंने बताया कि वे 2000 से अधिक घोषणाएं कर चुके हैं, जिनमें से 1200 घोषणाएं या तो पूरी हो चुकी हैं या उन पर कार्य चल रहा है। इस वर्ष हरियाणा अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रहा है। इसके उपलक्ष्य में नवंबर 2016 से अक्टूबर 2017 तक प्रदेश में स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें प्रदेश के हर व्यक्ति को सहभागी बनाया जाएगा। अंत्योदय के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंती को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी स्थापना के तीसरे वर्ष में रोजगार को प्राथमिकता देगी। प्रदेश के पांच लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए नए उद्योगों की स्थापना करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष छूटें दी जा रही हैं। पिछले दिनों गुडग़ांव में 3000 हजार उद्योगपतियों के सम्मेलन में 400 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए जिनके माध्यम से प्रदेश में 6 लाख करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने रैली संयोजक चेयरमैन पवन बेनीवाल द्वारा प्रस्तुत की गई सभी मांगों को स्वीकार करते हुए लगभग 125 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों की घोषणाएं की। उन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 15-15 करोड़ रुपये अलग से देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ऐलनाबाद की अनाज मंडी का विस्तार, 34.5 करोड़ की लागत से जमाल डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्निर्माण, 63 लाख की लागत से 4 खालों का निर्माण, नाथुसरी चौपटा सहित कई गांवों में वाटर वर्क्स बनवाने, मल्लेकां बस स्टैंड का निर्माण, जिला में किसी एक स्थान पर सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, नाथुसरी चौपटा व दड़बा कलां में पीएचसी को सीएचसी बनाने, जमाल में नई पीएचसी खोलने, माधोसिंघाना गांव की पीएचसी की नई इमारत बनवाने, 10 गांवों में योग एवं व्यायामशालाएं बनाने, विभिन्न गांवों में खंड स्तरीय स्टेडियमों का निर्माण करवाने, बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए नए सब स्टेशन बनाने, गांव नीमला में बीसी चौपाल बनाने, कागदाना से जोगीवाला तक 6 करोड़ से नई सड़क बनाने, नंदीशाला निर्माण, स्कूल अपग्रेड, पंपिंग स्टेशन, आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की अनेक मांगों को स्वीकृति दी।

 विकास रैली को अमीर चंद मेहता, आदित्य चौटाला, डॉ. वेद बेनीवाल, मनीराम केहरवाल व शीशराम कंबोज सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। मंच संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने किया।         

इस अवसर पर हरियाणा महिला विकास निगम की अध्यक्षा रेणु शर्मा, हरियाणा माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सदस्य रत्नलाल बामणिया, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष अमीर चंद मेहता, पूर्व विधायक मनीराम केहरवाला, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. वेद बेनीवाल, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम प्रदीप दहिया, नगराधीश डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, श्याम बजाज, शीशपाल कंबोज, सुनीता सेतिया, राजेंद्र सिंह देसुजोधा, देव कुमार शर्मा, युवा भाजपा नेता मनीष सिंगला, प्रदीप रातुसरिया, आदित्य चौटाला, नगर पालिका अध्यक्ष रवि लड्डा, सदस्य पंचायत समिति निताशा सिहाग, राकेश सिहाग, मदन गोदारा, नंदलाल शर्मा, डा. विजय गर्ग आदि उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed