{"_id":"351e35c55ae2637534223b9105877412","slug":"sirsa-discriminating-against-the-government-tanwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा के साथ भेदभाव कर रही सरकार : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा के साथ भेदभाव कर रही सरकार : तंवर
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि केंद्र सरकार पूर्व में मंजूर सिरसा-फतेहाबाद, अग्रोहा, हिसार वाया महम-रोहतक रेलवे लाइन के लिए पर्याप्त बजट मुहैया कराए ताकि जनसाधारण को सस्ती दरों पर रेल यातायात सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार सिरसा के साथ भेदभाव कर रही है। पहले से मंजूरशुदा योजनाओं को लटकाया जा रहा है।
वे रविवार को हुडा सेक्टर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। तंवर ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में उन्होंने स्वयं जनहित में केंद्रीय रेल मंत्रालय से उक्त लाइन मंजूर करवाकर इसे योजना आयोग के पास भिजवाया था।
विज्ञापन
मगर सत्ता परिवर्तन के बाद से भाजपा सरकार ने इस बड़ी परियोजना को ठंडे बस्ते में डालकर जनविरोधी होने का प्रमाण दिया है।
तंवर ने कहा कि सिरसा में दूसरे प्लेटफॉर्म के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपये की राशि रेलवे मंत्रालय से मंजूर कराई थी, पर मौजूदा केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते ये प्रोजेक्ट निर्धारित समय से करीब डेढ़ साल बाद पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
यूपीए टू के कार्यकाल में ही सिरसा में राष्ट्रीय कुशलता विकास केंद्र स्थापित किया जाना था जिससे रेल कर्मचारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर रेलवे के विस्तार में काफी लाभ दे सकते थे, मगर केंद्र सरकार ने इस केंद्र की स्थापना के कार्य को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया। पिछले दो रेलवे बजट में सिरसा संसदीय क्षेत्र को पूरी तरह से नई रेल परियोजनाओं से वंचित रखा गया।
हरियाणा से रेल मंत्री फिर भी झोली खाली
उन्होंने कहा कि ये हास्यास्पद ही है कि केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु हरियाणा से ही राज्यसभा सदस्य हैं और रेल के मामले में हरियाणा की ही झोली खाली है।
तंवर ने कहा कि सांसद रहते हुए उन्होंने दिल्ली से बठिंडा के बीच शताब्दी एक्सप्रेस मंजूर कराई थी पर सिरसा के मौजूदा इनेलो सांसद उसे धरातली रूप दिलाने में नाकाम रहे।
इतना ही नहीं रेल मंत्रालय की ओर से धुंध का हवाला देकर किसान एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन और अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस को पूर्णत: रद्द कर दिया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली से हिसार के बीच होने वाले रेलवे विद्युतीकरण को वाया सिरसा होते हुए बठिंडा तक बढ़ाया जाए ताकि रेल यातायात में गति आ सके।
उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर बठिंडा में करीब नौ घंटों तक खड़ी रहने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस को सिरसा तक चलाने की मांग करेंगे।
इसके साथ-साथ सप्ताह में वाया सिरसा होकर गुजरने वाली अहमदाबाद कटरा एक्सप्रेस को भी नियमित करने, राजगढ़ से हनुमानगढ़ के बीच वाया ऐलनाबाद बिछी ब्रॉडगेज लाइन को भी आरंभ कराने की मांग करेंगे।
आश्वासनों के सिवाय भाजपा सरकार के पास कुछ नहीं
तंवर ने कहा कि महज आश्वासनों के अलावा भाजपा सरकार के पास कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उनके वित्तमंत्री निवेश के नाम पर अनेक बार विदेशी दौरे कर चुके हैं मगर अभी तक निवेश के नाम पर एक रुपया भी प्रदेश में नहीं आया है।
इसके विपरीत सरकार की गलत नीतियों के चलते हरियाणा में पहले से जो उद्योग चल रहे हैं, वे भी पलायन और बंद होने की स्थिति में हैं। इनका ज्वलंत उदाहरण पिंजौर में स्थापित एचएमटी उद्योग का बंद होना है।
मनरेगा में खामियां तलाश रही है भाजपा
तंवर ने कहा कि भाजपा अब मनरेगा योजना में भी खामियां तलाश रही है। मौजूदा सरकार में आज तक एक भी बेरोजगार को रोजगार नहीं दिया गया जिससे बेरोजगार युवक अपराध के रास्ते पर चलने पर मजबूर हैं। यही वजह है कि प्रदेश मे अपराधों की संख्या में वृद्धि हुई है।
कांग्रेस में नहीं गुटबाजी
तंवर ने कहा है कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, गुटबाजी का आरोप लगाने वाली पार्टियों को अपने घर में झांकना चाहिए। इस मौके पर रतन जमालिया, देवेंद्र बबली, नवीन केड़िया, शीशपाल केहरवाला, कुलदीप गदराना, भूपेंद्र गंगवा, विक्रमजीत सिंह एडवोकेट, डॉ. सुभाष जोधपुरिया, गोपाल कंबोज, गुरनाम झब्बर, जग्गा बराड़ आदि मौजूद थे।