{"_id":"620f397eac8eea6e230d81b1","slug":"sirsa-bike-riders-fired-on-employees-of-petrol-pump-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: पेट्रोल डालने के बाद पैसे मांगने पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, एक की मौत, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: पेट्रोल डालने के बाद पैसे मांगने पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, एक की मौत, एक घायल
Fri, 18 Feb 2022 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:46 AM IST
सार
रानियां के गांव बचेर के पास स्थित श्री बालाजी हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पर मोटरसाइकिल पर सवार मुनीष, सतबीर उर्फ सत्ता वासी बचेर व एक अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डलवाया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानियां में बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद जब कारिंदे ने रुपये मांगे तो बाइक सवारों ने कारिंदों से बहस कर उन पर पिस्तौल तान कर गोली चला दी। एक कारिंदे के पेट में गोली लगी जबकि दूसरे कारिंदे के हाथ में गोली लगी। गोली लगने के कारण यूपी निवासी पंकज की मौत हो गई जबकि अनिल कुमार घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। रानियां के गांव बचेर के पास स्थित श्री बालाजी हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पर मोटरसाइकिल पर सवार मुनीष, सतबीर उर्फ सत्ता वासी बचेर व एक अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डलवाया था। पेट्रोल डालने के बाद कारिंदे 35 वर्षीय पकंज वासी हिरास्तपुर उत्तरप्रदेश ने उनसे रुपये मांगे तो आरोपियों ने उनके साथ बहस करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसके साथ तैनात कारिंदा सुभाष वासी कुरा जाहानपुर उत्तर प्रदेश व अनिल वासी उत्तर प्रदेश भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने राशि न देकर उन पर पिस्तौल तान दी और गोली मार दी। गोली पंकज के पेट में लगी इसके बाद पास खड़े अनिल कुमार के हाथ में लगी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई जबकि अनिल कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद रानियां पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश में जुट गई ।
विज्ञापन