{"_id":"67840ae32afaf2e36400a68a","slug":"sirsa-became-the-overall-champion-in-the-north-western-railway-bharat-scouts-and-guides-rally-sirsa-news-c-128-1-sir1002-131406-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: उत्तर-पश्चिम रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रैली में सिरसा बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: उत्तर-पश्चिम रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रैली में सिरसा बना ओवरऑल चैंपियन
Mon, 13 Jan 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम के सदस्य। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। उत्तर-पश्चिम रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रैली में सिरसा जिला ओवरऑल चैंपियन बना है। सशक्त युवा सशक्त भारत थीम पर जयपुर में 6 से 10 जनवरी तक आयोजित की गई रैली में विभिन्न जिलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इसमें सिरसा के लाल बहादुर शास्त्री ओपन ग्रुप और मैरी कॉम ओपन रेंजर टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह सम्मान हासिल किया।
सिरसा की टीम ने 10 स्पर्धाओं में भाग लिया, जिसमें से 6 स्पर्धाओं में प्रथम स्थान, 3 में दूसरा और 1 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनकी उपलब्धियों में क्विज, भाषण, निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिताओं में जीत शामिल है। उन्होंने बैकवुड्स मैन कुकिंग और फैशन शो की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त स्वागत लोकगीत प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला।
इस शानदार सफलता का श्रेय जिला आयोजन आयुक्त (डीओसी) डॉ. इंद्रसेन सहारन, मंजू बाला और रेंजर लीडर बबीता कौर और रोवर लीडर संजय कौशिक के मार्गदर्शन में टीम के सदस्यों की कड़ी मेहनत और समर्पण को जाता है। डॉ. इंद्रसेन सहारन ने बताया कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल प्रतिभागियों की प्रतिभा और कड़ी मेहनत को दर्शाती है, बल्कि युवा विकास को बढ़ावा देने और एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए सिरसा जिले की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।