फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Silence observed in Hiroshima in memory of the citizens killed by the atomic bomb

Sirsa News: हिरोशिमा में परमाणु बम से मारे गए नागरिकों की याद में रखा मौन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Silence observed in Hiroshima in memory of the citizens killed by the atomic bomb
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बप्पां में हिरोशिमा दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने हिरोशिमा में परमाणु बम से मारे गए निर्दोष नागरिकों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हिरोशिमा दिवस के कारण, प्रभाव और आज के समय में इसके महत्व के बारे में सरल भाषा में बताया गया। बच्चों को यह समझाया गया कि 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम ने मानवता को झकझोर कर रख दिया था। हजारों मासूम लोग पलभर में नष्ट हो गए। यह केवल एक शहर की तबाही नहीं थी, यह मानव सभ्यता पर एक गहरा घाव था जो आज भी दर्द देता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी नरेश कुमार ग्रोवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिरोशिमा की घटना मानवता के सामने एक ऐसा दर्पण है, जिसमें हम अपने विनाशकारी लालच और क्रूरता को देख सकते हैं। यह दिन हमें बार-बार याद दिलाता है कि युद्ध और हथियारों से कभी भी स्थायी समाधान नहीं निकलता। हमें अपनी अगली पीढ़ियों के लिए एक ऐसा संसार छोड़ना है, जहाँ प्रेम, करुणा और शांति की विजय हो, न कि नफरत और हिंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण शर्मा ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि हमें विज्ञान को मानवता की सेवा में लगाना है, न कि विनाश के हथियार बनाने में। आज का दिन हमें संकल्प दिलाता है कि हम किसी भी परिस्थिति में अहिंसा के मार्ग पर चलेंगे और अपने विचारों, शब्दों और कर्मों से समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाएंगे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ''अहिंसा के मार्ग पर चलने, समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने एवं विश्व शांति में अपना योगदान देने'' की सामूहिक शपथ ली। बच्चों की मासूम आंखों में यह संकल्प स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि वे आने वाले समय में नफरत के अंधकार को प्रेम की रोशनी से मिटाएंगे। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed