फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shyam Prabhu's Akhand Jyoti recited in the annual Phalgun Mahotsav

Sirsa News: वार्षिक फाल्गुन महोत्सव में श्याम प्रभु का अखंड ज्योति पाठ किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Shyam Prabhu's Akhand Jyoti recited in the annual Phalgun Mahotsav
श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ सुनते हुए श्रद्धालु
ऐलनाबाद। शहर के प्राचीन श्री श्याम मंदिर में 51वां वार्षिक फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर श्री श्याम बाबा मंदिर कमेटी ट्रस्ट व श्री श्याम कला मंडल के पदाधिकारियों ने पूरे प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

इस आयोजन को लेकर न केवल पूरे मंदिर को बल्कि शहर के सभी चौक चौराहों को रंगीन लाइटों से सजाया गया है। इस फाल्गुन महोत्सव में शहर में ध्वजा यात्रा निकाली ध्वजा यात्रा शहर के तलवाड़ा चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के सभी मुख्य चौक - चौराहों व बाजारों से होती हुई। प्राचीन श्री श्याम मंदिर पहुंची। महिलाओं ने अपने सर पर बाबा का पवित्र कलश उठाया। बैंड बाजा, ढोल नगाड़ा व भजनों की धुन पर नाचते गाते, श्रद्धालु ने यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए हरियाणा पुलिस के जवान तैनात किए गए। यह उत्सव आगामी 25 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


रविवार सुबह 12 बजे से मंदिर प्रांगण में श्री श्याम प्रभु का अखंण्ड ज्योति पाठ किया गया। । जिसमें विशाखापट्टनम से पधारे नरेश शर्मा पहुंचे। श्रद्धालुओं के साथ बाबा का सामूहिक पाठ किया । इस कार्यक्रम में इस अखंड पाठ के रचयिता श्रीचंद शर्मा (डूंगराना वाले) स्वयं उपस्थित हुए। जानकारी के अनुसार 24 फरवरी सोमवार को शहर में श्री श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो श्री श्याम मंदिर से सुबह 10 बजे आरंभ होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए देर शाम को पुनः मंदिर में पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में देश भर के विभिन्न भागों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु, बैंड बाजे, शहनाई वादक, राजस्थानी डफ , सुंदर-सुंदर झाकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रात्रि को श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार लगाकर बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें श्री श्याम मंदिर खाटू धाम के महंत मोहनदास महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। जागरण में श्री श्याम बाबा के भजनामृत की वर्षा के लिए खलीलाबाद (उत्तर प्रदेश) से हरमोहिंदर सिंह रोमी, लुधियाना (पंजाब) से तृप्ति लढा, पटियाला (पंजाब) से विशाल शैली व जयपुर (राजस्थान) से सौरभ शर्मा को आमंत्रित किया गया है। जो पूरी रात्रि श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 फरवरी को सुबह 5 बजे बाबा की मंगला आरती होगी। 56 भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed