फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shri Ram Katha from 19th to 23rd March, Kalash Yatra will be taken out on 18th

Sirsa News: श्रीराम कथा 19 से 23 मार्च तक, 18 को निकाली जाएगी कलश यात्रा

Sun, 17 Mar 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 17 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha from 19th to 23rd March, Kalash Yatra will be taken out on 18th
कथा के बारे में जानकारी देती साध्वी जगदीपा व अन्य।
सिरसा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रद्धालु श्रीराम कथा का आयोजन 19 से 23 मार्च तक किया जाएगा। कथा के उपलक्ष्य में 18 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जानकारी देते हुए साध्वी जगदीपा भारती ने बताया कि कथा जनता भवन रोड स्थित नेहरू पार्क के रामलीला ग्राउंड में शाम 7 से लेकर रात 10 बजे तक होगी। वहीं कथा से एक दिन पहले शहरभर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं पीले वस्त्र धारण करेंगी। वहीं इस दौरान युवतियां हाथों में पट्टिकाएं लेकर जल संरक्षण, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ व अन्य सामाजिक संदेश देंगी। कथा सीएमके कॉलेज के पास स्थित दुर्गा मंदिर से आंरभ होगी। इस दौरान विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर जाकर समाप्त होगी। कलश यात्रा सुबह 11 बजे आरंभ होगी। इस मौके पर स्वामी प्रेम प्रकाशानंद, साध्वी राजदीपा, श्रद्धालु नैंसी सिंगला, प्रीति दुआ, आशु दुआ, सुमित, शंकर, संसार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रतिदिन लगेगा निशुल्क शिविर
कथा के दौरान 19 से 23 मार्च तक प्रतिदिन आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ मरीजों की नाड़ी देखकर मरीजों का इलाज बताएंगे। यह शिविर सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक चलेगा। जिसमें मरीजों को खाली पेट आकर जांच करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed