फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shopkeeper attacked and robbed 50 thousand rupees

Sirsa News: दुकानदार पर हमला कर लूटे 50 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked and robbed 50 thousand rupees
डबवाली (सिरसा)। शहर में एक दुकानदार पर हमला कर दो बदमाश 50 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। दोनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और दुकान में इंजन देखने की बात कही। डबवाली शहर थाना पुलिस ने घायल दुकानदार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर छह निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वह सिरसा रोड पर डिस्पोजल (स्पेयर पार्ट) की दुकान करता है। पांच दिसंबर शाम सात बजे दो युवक उसकी दुकान में आए। युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और हाथों पर दस्ताने पहने हुए थे। युवकों ने उससे कहा कि उन्हें इंजन चाहिए। इतना कहते ही युवक उससे हाथापाई करने लगे। एक युवक के हाथ में रिवाल्वर नुमा हथियार था। इस दौरान एक युवक ने दुकान में पड़े एक्सल से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके कुर्ते की जेब से 50 हजार रुपये और गल्ले से 800 रुपये निकालकर गांव डबवाली की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत डबवाली शहर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

बेटों ने कराया अस्पताल में दाखिल
दुकानदार का कहना है कि इसके बाद अपने बेटों की दुकान में गया और सारी आपबीती बताई। उनके बेटों ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से उसे डॉक्टरों ने सिरसा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
दुकानदार से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर थाना पुलिस और सीआईए डबवाली की टीम भी छापा कार्रवाई कर ही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सत्यवान, शहर थाना प्रभारी, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed