{"_id":"65ac03310c3e46413a03b564","slug":"shobha-and-flag-procession-will-be-taken-out-in-the-city-today-before-the-pran-pratistha-program-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13911-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व शहर में आज निकाली जाएगी शोभा और ध्वजा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व शहर में आज निकाली जाएगी शोभा और ध्वजा यात्रा
विज्ञापन
कालांवाली में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सजी दुकानें।
कालांवाली। शहर के दुर्गा मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर कमेटी, गीता भवन मंदिर कमेटी और विश्व हिंदू परिषद की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। 22 जनवरी को होने वाले समारोह से पूर्व मंदिर में शनिवार को रामायण पाठ शुरू किया गया।
समिति सदस्यों ने बताया कि पाठ का भोग 22 जनवरी को सुबह साढ़े 9 बजे डाला जाएगा। इसके अलावा भगवान श्रीराम की मूर्ति को दूध से नहलाकर नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। इस दौरान मंदिर में हवन, सम्मान समारोह और भंडारे का आयोजन भी होगा।
इससे पूर्व 21 जनवरी को दोपहर 1 बजे शहर में शोभायात्रा और ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा गीता भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई स्वर्ण सुधा जैन महादेव नंदीशाला में पहुंचेगी। जहां से वापिस दुर्गा मंदिर में पहुंचकर संपन्न होगी। इसके अलावा 22 को अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मंदिर में बड़ी स्क्रीन पर लाइव कार्यक्रम दिखाया जाएगा। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से राम भक्तों पर पुष्प वर्षा की जाएगी।
विज्ञापन
समारोह को लेकर सजे मंदिर और बाजार
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर के सभी मंदिरों को बहुत ही आकर्षक व सुंदर ढंग से सजाया गया है। इसके अलावा शहर की दुकानों को पूरे सुंदर व आकर्षक रूप में रंग-बिरंगी बिजली चलित लड़ियों से सजाया जा रहा है।
दुर्गा मंदिर और गीता भवन में रखे गए है अक्षत
अयोध्या से पहुंचे अक्षत शहर के दुर्गा मंदिर और गीता भवन में रखे गए हैं। जहां पर लगभग सवा माह से लगातार कीर्तन व पूजा अर्चना की जा रही है। इसके अलावा शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में करीब 50 टीमों के 200 सदस्य शहर के कुल 15 वार्डों की हर गली-मोहल्ले और बस्तियों में डोर-टू-डोर जाकर लगभग 11 हजार अक्षत वितरित कर निमंत्रण दे चुके हैं। साथ ही आमजन से 22 जनवरी को घर में 5 दीये जलाकर खुशी मनाने की अपील की जा रही है।