फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shined his name in hockey while working in a bank and studying in 12th standard

Sirsa News: बैंक की नौकरी और 12वीं की पढ़ाई के साथ हॉकी में चमकाया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shined his name in hockey while working in a bank and studying in 12th standard
मेडल विजेताओं को सम्मानित करते एकेडमी कोच।
रानियां। राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ी हरविंदर सिंह और गुरदयाल को नामधारी स्पोर्टस एकेडमी ने सम्मानित किया है। इस दौरान कोच गुरमुख सिंह ने कहा कि हरविंदर सिंह ने बैंक की नौकरी और गुरदयाल सिंह ने बाहरवीं की पढ़ाई के साथ समय निकालकर देश का नाम रोशन किया है, जो उनकी अथक मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से न केवल स्वास्थ्य सही रहता है बल्कि सुनहरे भविष्य निर्माण के साथ विश्व स्तर पर नई पहचान बनती है। इस दौरान कोच गुरमुख सिंह ने सभी बच्चों को दोनों पदक विजेताओं से परिचित कराया और बच्चों ने उनसे खेल के नए टिप्स लिए।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों को एक-एक हॉकी, ड्रेस और मिठाई भेंट की गईं। इस अवसर पर नामधारी स्पोर्ट्स एकेडमी संत नगर से कोच गुरमुख सिंह, पदक विजेता हरविंदर सिंह और गुरदयाल सिंह, अन्य एकेडमी स्टाफ व मैदान में हॉकी की तैयारी कर रहे बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव



कुछ दिन पहले चैन्नई में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के 40 वर्ष आयु वर्ग से अधिक में भाग लेते हुए गांव संतनगर निवासी हरविंदर सिंह ने चंडीगढ़ की ओर से मैच खेले। इसमें हरविंदर सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को तीसरे स्थान पर खड़ा किया। उनकी कड़ी मेहनत पर आयोजकों ने दो मैन ऑफ दी मैच और एक कांस्य पदक से सम्मानित किया। वहीं बिहार में संपन्न हुए राष्ट्र स्तरीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में गांव हरिपुरा निवासी गुरदयाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता था। इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत ने देश का गौरव बढ़ाया है।

देर से सही सफलता जरूर मिलेेगी : हरविंदर सिंह



पदक विजेता हरविंदर सिंह ने प्रशिक्षण ले रहे छोटे खिलाड़ियों को बताया कि वह प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 5 बजे तक बैंक में ड्यूटी करते हैं और उसके बाद खेल मैदान में तैयारी के लिए समय देते हैं। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति का लक्ष्य अटल हो तो कोई भी कार्य या समस्या उसके आड़े नहीं आती। नशे और बुरा संगत व आदतों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत और एकाग्रता के साथ आगे बढ़ें। देर से सही सफलता अवश्य मिलेगी।


गुरदयाल ने बुआ के पास रहकर की हॉकी की तैयारी



स्वर्ण पदक विजेता गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह हनुमानगढ़ के गांव जोड़कियां का रहने वाले हैं। वहां स्पोर्ट्स एकेडमी न होने के चलते वह अपनी बुआ के पास गांव हरिपुरा में रह कर कक्षा 12वीं की पढ़ाई करते हैं और नामधारी स्पोर्ट्स एकेडमी संत नगर में हॉकी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अच्छे शिक्षक का मार्ग दर्शन होना आवश्यक है। व्यक्ति कोच या गुरु के उचित मार्गदर्शन में की गई मेहनत उसे कुछ ही समय में सफलता की बुलंदियों पर पहुंचा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed