{"_id":"6815033cc31ba0e82f07a891","slug":"sheranwali-minor-broke-due-to-falling-of-tree-due-to-storm-near-mallekan-sirsa-news-c-21-hsr1034-617575-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मल्लेकां के पास आंधी से पेड़ गिरने से टूटी शेरांवाली माइनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मल्लेकां के पास आंधी से पेड़ गिरने से टूटी शेरांवाली माइनर
Fri, 02 May 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 02 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले के गांव मल्लेकां के निकट शुक्रवार अलसुबह आंधी के कारण पेड़ गिरने से शेरांवाली माइनर टूट गई। नतीजतन करीब 12 गांवों में पेयजल का संकट हो गया है।
बता दें कि लंबी प्रतीक्षा के बाद शेरांवाली माइनर में पानी छोड़ा गया था। गांव मल्लेकां के पास सुबह चार बजे नहर टूट गई। इसकी सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग के बेलदार लीलाधर ने बताया कि पेड़ गिरने से नहर टूटी है। नहर का पानी सेमनाल में डाला जा रहा है।
किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी नहर में पानी छोड़ने से पूर्व नहर की जांच नहीं करते, जिसके कारण नहर टूट रही है। उनका आरोप है कि नवनिर्मित नहर में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिसके कारण पानी का बहाव सहन नहीं हो पाया और नहर का काफी बड़ा हिस्सा पानी में बह गया। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोपहर तक नहर को पाट दिया गया।