फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Shah Satnam College and Defence College play their opening match.

Sirsa News: शाह सतनाम कॉलेज और डिफेंस कॉलेज के बीच उद्घाटन मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shah Satnam College and Defence College play their opening match.
सिरसा।जेसीडी विद्यापीठ के अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान में  आयोजित प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों से मि
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ के अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान में वीरवार को तीन दिवसीय सीडीएलयू इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जो अपनी प्रतिभा और खेल कौशल के दम पर रोमांचक मुकाबले पेश करेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में की।
विज्ञापन


उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीएलयू की स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सविता ढांडा, प्रो. ईश्वर मलिक और कोच महावीर उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का आयोजन जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणजीत सिंह, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. अमरीक और कुलदीप के नेतृत्व में किया जा रहा है। उद्घाटन मैच शाह सतनाम कॉलेज और डिफेंस कॉलेज टोहाना की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. जय प्रकाश ने टॉस किया, जिसमें डिफेंस कॉलेज टोहाना ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि क्रिकेट जैसे खेल सिर्फ शारीरिक फिटनेस के लिए ही नहीं होते, बल्कि ये अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और कभी हार न मानने वाला जज्बा पैदा करते हैं। सीडीएलयू की स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सविता ढांडा ने कहा कि हम जेसीडी विद्यापीठ के अत्यंत आभारी हैं, जिन्होंने हमें बेहतरीन खेल मैदान और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा की ऐसे सहयोग से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed