{"_id":"6851b4301e008d1cd904b30c","slug":"sewerage-in-the-street-is-incomplete-road-is-not-built-either-anger-erupts-on-the-municipality-and-public-health-department-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139602-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गली में सीवरेज अधूरा, सड़क भी नहीं बनी, नगर पालिका व जन स्वास्थ्य विभाग पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गली में सीवरेज अधूरा, सड़क भी नहीं बनी, नगर पालिका व जन स्वास्थ्य विभाग पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
सीवरेज की समस्या को लेकर रोष प्रदर्शन करते मोहल्ले के लोग ।
रानियां। वार्ड नंबर 8 की जनता इन दिनों मूलभूत सुविधाओं के अभाव से त्रस्त है। यहां की एक प्रमुख गली में अधूरी सीवरेज पाइपलाइन और पक्की सड़क न बनने की समस्या ने मोहल्लेवासियों की दिनचर्या को मुश्किल बना दिया है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका व जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताया।
गुरजीत सिंह, ओम प्रकाश और पवन कुमार सहित कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे इस मोहल्ले में पिछले 10 वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन अब तक गली न तो पक्की हुई है और न ही सीवरेज लाइन डाली गई है। अधूरी पड़ी पाइपलाइन और कच्ची गली के चलते यहां हर समय गंदा पानी जमा रहता है, जिससे बदबू और मच्छरों का प्रकोप आम हो गया है।
लोग डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे से डरे हुए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वे कई बार नगर पालिका और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रख चुके हैं, लेकिन विभागों के आपसी समन्वय के अभाव में आज तक न तो सीवरेज लाइन डाली गई और न ही गली पक्की हुई। एक विभाग कहता है कि पहले पाइपलाइन डाली जाएगी, तब सड़क बनेगी, जबकि दूसरा विभाग कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ा रहा।
विज्ञापन
नाराज नागरिकों ने बताया कि अब उन्होंने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री की सीएम विंडो पर दर्ज करवाई है और जल्द समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे नगरपालिका कार्यालय का घेराव करेंगे और सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
दूसरी गलियों से तीन फीट नीची है गली
लोगों ने बताया कि वार्ड आठ की अन्य गलियों के मुकाबले उनकी गली तीन फीट नीची है। इसलिए सीवरेज लाइन लेवल बनाकर ही डाली जा सकती है। नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से किया जाना है, जो आज तक नहीं हुआ है। इस बारे में नगर पालिका के अधिकारियों को बोल दिया गया है। जब वे मिट्टी डाल देंगे, तब जन स्वास्थ्य विभाग सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर देगा। - सुरेंद्र भाटिया, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग रानियां।
-- -- -- -- -जन स्वास्थ्य विभाग के जेई से बात कर गली का लेवल चेक करवा लेते हैं। इसके बाद सीवरेज पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू करें हम मिट्टी डलवाने के लिए तैयार हैं। नगर पालिका की ओर से गली का टेंडर तैयार है। टेंडर लगने के बाद अगर जन स्वास्थ्य विभाग ने पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं किया तो समस्या बढ़ जाएगी।
- विक्रम, जेई, नगर पालिका, रानियां।