{"_id":"6914d24379f4d52c9a07fbd5","slug":"sewerage-and-drinking-water-lines-on-the-mini-bypass-are-broken-chatargarh-patti-gate-closed-till-15th-sirsa-news-c-128-1-svns1027-147532-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मिनी बाईपास पर सीवरेज व पेयजल लाइन टूटी, 15 तक चतरगढ़पट्टी फाटक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मिनी बाईपास पर सीवरेज व पेयजल लाइन टूटी, 15 तक चतरगढ़पट्टी फाटक बंद
Thu, 13 Nov 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। लाइन बिछाने का चल रहा काम। विभाग
सिरसा। चतरगढ़पट्टी फाटक अब 15 नवंबर तक बंद रहेगा। दरअसल, जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिछाई जा रही मुख्य सीवरेज लाइन के दौरान पुरानी सीवरेज लाइन को तोड़ा जा रहा है। इस दौरान साथ ही 150 घरों को पेयजल सप्लाई करने वाले लाइन भी टूट गई है। लाइन टूटने के कारण खोदे गए गड्ढे में दूषित पानी भर गया और एजेंसी को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एजेंसी ने विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया कि दो से तीन दिन का वक्त और लाइन बिछाने में लगेगा। इसके बाद सड़क को दुरुस्त कर मिनी बाईपास व रेलवे फाटक को खोल जाएगा। तब तक आमजन को डायवर्ट किए गए रूटों का प्रयोग करना होगा। चतरगढ़पट्टी फाटक पर अंडरपास और ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है।
निर्माण से पहले जन स्वास्थ्य विभाग को पेयजल और सीवरेज लाइन को शिफ्ट करना है, ताकि पुल निर्माण के दौरान परेशानी न हो। बीएंडआर और रेलवे विभाग की संयुक्त टीमों ने निरीक्षण कर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व एजेंसी को लाइन बिछाने की जगह मार्क कर दी थी। इसके बाद एजेंसी ने 20 फीट गहराई तक खोदाई कर अपना काम शुरू कर दिया था। उम्मीद थी कि बुधवार तक काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान पुरानी सीवरेज और पेयजल लाइन आने के कारण गड्ढे में पानी भर गया और दिन भर एजेंसी के कर्मचारी पानी निकालने में लगे रहे। ऐसे में अब दो से तीन दिन का अतिरिक्त वक्त अब इस कार्य में लगेगा, यदि स्थिति कंट्रोल में रहती है। कोई अन्य परेशानी आती है तो वक्त ज्यादा भी लग सकता है।
इस प्रकार किए गए हैं रूट डायवर्ट
चतरगढ़पट्टी फाटक को डबवाली रोड से बैरिकेड्स लगाकर बंद किया हुआ है। ऐसे में शहर की दूसरी ओर आने के लिए डबवाली बाईपास, पुरानी कचहरी रोड फाटक व पुल का प्रयोग शहरवासी कर रहे हैं। वहीं, चतरगढ़पट्टी से मंदिर के पास बैरिकेड्स लगाए गए हैं। ऐसे में लोग भूमणशाह चौक व मेडिकल कॉलेज के पास से शहर में आ रहे हैं और दूसरी ओर जा रहे हैं। एक बड़ी आबादी को कई किलोमीटर घूमकर दूसरी ओर जाना पड़ रहा है। पुलिस ने भूमणशाह चौक को वन-वे किया हुआ है। भारी वाहनों के लिए सदन थाना रोड के बाहर बैरिकेड्स लगाए हुए हैं।
-- --
ट्रैक्टर बर्मा से होगा काम शुरू
एजेंसी कर्मचारियों के अनुसार पाइपलाइन टूटने के बाद उसे दुरुस्त करने का काम शुरू किया जाएगा। इससे पहले ट्रैक्टर बर्मा लगाकर गड्ढे से पानी निकाला जाएगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, मुख्य सीवरेज लाइन इस दौरान डैमेज हुई है, उसके पानी की निकासी भी जाएगी।
-- -
वर्जन : दो से तीन दिनों के अंदर लाइन बिछाने का काम पूरा कर दिया जाएगा। पेयजल लाइन टूटी है, उसे दुरुस्त किया जा रहा है। 15 नवंबर तक सुरक्षा के मद्देनजर रास्ते व फाटक बंद करवाए गए हैं।
- रायसिंह सिद्धू, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।