फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Several agendas agreed upon in first meeting of NAPA

नपा की पहली बैठक में कई एजेंडों पर बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Several agendas agreed upon in first meeting of NAPA
बैठक में उपस्थित बिजली मंत्री और अन्य। - फोटो : Sirsa
रानियां। शपथ ग्रहण के 39 दिनों के बाद नगर पालिका के पार्षदों व चेयरमैन की सोमवार को पहली बैठक हुई। बैठक में कई पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने सहित अन्य कई एजेंडों को पास किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि नगरपालिका के चुनाव के उपरांत शपथ ग्रहण समारोह 13 जुलाई को संपन्न हुआ। इसके बाद हाउस की प्रथम बैठक 19 जुलाई को बुलाई गई। जिसमें कोरम पूरा न होने के कारण उसे रद्द करना पड़ा। इसके बाद 1 अगस्त को दूसरी बैठक बुलाई गई। इसमें भी कोरम पूरा न होने के कारण बैठक को रद्द करना पड़ा। 3 अगस्त को वाइस चेयरमैन की नियुक्ति होने के उपरांत हाउस की बैठक बुलाई गई। वह भी कोरम पूरा न होने के कारण सिरे नहीं चढ़ पाई। इस प्रकार 22 अगस्त को बुलाई गई चौथी बैठक आखिरकार संपन्न हो गई। जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका के चेयरमैन मनोज सचदेवा ने की। इस बैठक में ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने शिरकत की। इस बैठक में शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें सभी पार्षदों ने सहमति जताते हुए विकास कार्यों पर मुहर लगा दी। बैठक में नगरपालिका के सभी 15 पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन एजेंडों पर बनी सहमति
बैठक में बठला कॉलोनी, सिरसा रोड पर ऑटो मार्केट के समीप कॉलोनी, पुलिस थाना के सामने कॉलोनी, सुल्तानपुरिया रोड पर एक कॉलोनी को अप्रूव्ड किए जाने के लिए सहमति हुई है। रानियां नगरपालिका के लीगेसी वेस्ट यानी पुराना कचरा डिस्पैच का प्रस्ताव पारित किया गया है। नगर पालिका की बैलेंस शीट रिकमेंडेशन स्टेटमेंट के लिए सीए की नियुक्ति करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। जिस पर 1 लाख वार्षिक खर्च करने का अनुमान है। नगर पालिका में कौशल रोजगार निगम के तहत 5 कंप्यूटर ऑपरेटर एक ट्रैक्टर ड्राइवर एक हैवी ड्राइवर की समय अवधि को बढ़ाने पर भी सहमति हुई है। रानियां नगरपालिका के दायरे में मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे चालू करवाने के लिए बिजली कनेक्शन की सहमति हुई है। जिस पर लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च किया जाना है। चेयरमैन मनोज सचदेवा ने बताया कि नगरपालिका के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने व रखरखाव के लिए 10 अलमारी खरीदने का प्रस्ताव पारित हुआ है। कार्यालय प्रयोग के लिए फोटोस्टेट मशीन खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि का प्रस्ताव पास हुआ है। कार्यालय प्रयोग के लिए एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर एक यूपीएस एक वेब कैमरा खरीदने पर सहमति हुई है। कार्यालय में इंटरकॉम लगवाने पर सहमति हुई है। नगर पालिका में पटवारी के रिक्त पद पर आउटसोर्स पॉलिसी के तहत नियुक्ति का प्रस्ताव पास हुआ है। नगरपालिका के सभी पार्षदों के साइन बोर्ड बनवाने के लिए लगभग 6 लाख की अनुमानित लागत के प्रस्ताव पारित किया गया है। उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन नपा हाउस की बैठक के उपरांत मंत्री रणजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed