फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Seven sanitation workers sitting on hunger strike demanding confirmation, said - will continue till April

Sirsa News: पक्का करने की मांग को लेकर कर्मिक अनशन पर बैठे सात सफाई कर्मचारी, बोले - अप्रैल तक रहेगा जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Seven sanitation workers sitting on hunger strike demanding confirmation, said - will continue till April
सिरसा, कालांवाली। पक्का करने की मांग को लेकर सोमवार को नगर परिषद के सफाई और दमकल कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में क्रमिक अनशन किया। पहले दिन नगर परिषद के सात व दमकल के दो कर्मचारियों ने छुट्टी लेकर क्रमिक अनशन किया। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं कर्मचारियों ने अभी 4 अप्रैल तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है और हर रोज नगर परिषद के अलग-अलग कर्मचारी आंदोलन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को नगर परिषद में धरने प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी यूनियन प्रधान मनोज अटवाल ने की। वहीं उन्होंने मांगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बीते वर्ष सरकार 29 अक्टूबर को सरकार की ओर से उनकी मांगों को माना गया था। लेकिन आज तक लागू नहीं की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें जल्द से जल्द पक्का करे, समान काम समान वेतन लागू करे। वहीं शाम पांच बजे तक कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे और इसके पश्चात वापस लौट गए। पहले दिन उपप्रधान बलवंत सरबटा, अजय कुमार, सुमित कुमार, अरुण कुमार, रीना रानी, ज्ञान सिंह, सोमनाथ धरने पर रहे।
विज्ञापन


कालांवाली में धरने पर बैठे नगर पालिका के सफाई कर्मचारी
कालांवाली नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एसडीएम मुकुंद को अपना मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी वह नगर पालिका सचिव को अपना मांग पत्र दे चुके हैं और सचिव ने आश्वासन दिया था कि जल्दी सभी कर्मचारियों की मांगे पूरी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कर्मचारियों ने कहा कि 11 माह से उनका पीएफ जमा नहीं हो रहा है। जिसके कारण उनके खाते बंद हो गए हैं और पुराना पीएफ निकलवाने में भी दिक्कत आ रही है। हड़ताल के दौरान 11 दिनों का वेतन नहीं मिला। बल्कि दूसरी नगर पालिकाओं में वेतन मिल चुका है। कर्मचारियों ने बताया कि कोरोना काल के समय हर माह एक लीटर तेल और चार साबुन लागू किया गया था वो भी पिछले 10 महीने से नहीं मिला है। पिछले तीन वर्ष का एरियर बकाया है । कर्मचारियों ने कहा कि अगर 3 दिन में उनकी मांगे नहीं मांगी तो सभी कर्मचारी काम छोड़ कर हड़ताल पर चले जाएंगे । जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका होगी ।

मंगलवार को सुबह 11 बजे नगर पालिका सचिव और कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया गया है। आमने -सामने बात कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
मुकुंद, एसडीएम कालांवाली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed