फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Separate OPD of flu patients in civil hospital, now investigation will be done in emergency

नागरिक अस्पताल में फ्लू मरीजों की अलग से ओपीडी, अब इमरजेंसी में होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Separate OPD of flu patients in civil hospital, now investigation will be done in emergency
फ्लू ओपीडी में जांच करवाने के लिए पहुंचे मरीज। - फोटो : Sirsa
सिरसा । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग फ्लू के मरीजों की जांच करने के लिए अलग से ओपीडी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में फ्लू ओपीडी बनाई गई है, जिसमें पहुंचकर मरीज इसकी जांच करवा सकते हैं और वहीं पर स्थित कमरे में मरीजों को इसकी दवाई मिल सकेगी।
विज्ञापन

इससे पहले नागरिक अस्पताल के सामान्य ओपीडी में ही फ्लू के मरीज पहुंचकर जांच करवाते थे। फ्लू के मरीज वहीं लाइन में लगकर पर्ची कटवाते थे और एक दूसरे के संपर्क में आ जाते थे। जिसके कारण अन्य लोग भी इन फ्लू के मरीजों के संपर्क में आ जाते थे और कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता था। जिसके बाद विभाग ने फ्लू ओपीडी और उन मरीजों को दवाई देने के लिए इमरजेंसी भवन में ही बंदोबस्त कर दिया है। फ्लू मरीज अब अन्य मरीजों के संपर्क में नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डॉक्टर लगातार आ रहे संक्रमण की चपेट में -
नागरिक अस्पताल के डॉक्टर अब लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आते जा रहे हैं। जिसके कारण मरीजों की चिंता भी पहले से बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में हर रोज एक हजार से अधिक मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते है। ऐसे में यहां संक्रमण तेजी से फैलने का डर भी बना रहता है। विभाग की ओर से इसके बचाव के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियात बरतते हुए लिया फैसला : डॉ. बुधराम
कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इसलिए फ्लू ओपीडी की अलग से व्यवस्था की गई है। ताकि कोरोना संक्रमण का फैलाव रोका जा सके। अस्पताल आने वाले मरीजों को अब अलग से जांचा जाएगा। सामान्य मरीजों को अलग कर दिया गया है।
- डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed