{"_id":"8c9fbd86c2458ce20de22407092513ef","slug":"separate-committee-will-be-less-than-the-honor-of-akal-takht","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग कमेटी से कम नहीं होगा अकाल तख्त का सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग कमेटी से कम नहीं होगा अकाल तख्त का सम्मान
sirsa
Updated Thu, 03 Jul 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने कहा कि यदि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन होता है तो प्रदेश के सिखों में श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति कोई आदर सम्मान कम नहीं होगा। अलग कमेटी बनने से श्री अकाल तख्त साहिब के सम्मान को बरकरार रखते हुए सिख गुरुओं की चलाई प्रथा को और जोर शोर से और सम्मानित रूप से चलाया जाएगा।
संत तिलोकेवाला की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पंथक मुद्दों पर विचार करने के लिए एक 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। हरियाणा की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन के बारे में विचार विमर्श करने के लिए इस कमेटी की एक बैठक बृहस्पतिवार को कुरुक्षेत्र में उन समेत हरियाणा के प्रतिनिधि जगदीश सिंह झींडा, दीदार सिंह नलवी, अपार सिंह व हरमनप्रीत सिंह के साथ होनी थी। तिलोकेवाला ने बताया कि उस कमेटी ने बैठक के बारे में इन सभी प्रतिनिधियों को कोई भी सूचना या संदेश नहीं जारी किया। इस कारण ये प्रतिनिधि बैठक में पहुंच नहीं पाए। अब यह कमेटी इन प्रतिनिधियों पर आरोप लगा रही है कि ये प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेने नहीं आए, जो सरासर गलत है। वास्तविकता तो यह है कि इस कमेटी ने बैठक के लिए प्रतिनिधियों को बुलाया ही नहीं।
संत गुरमीत ने कहा कि अगर उनके पास कोई सूचना या संदेश होता तो वे बैठक में जरूर आते। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व उन्हें दो जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब में पहुंचने के लिए कहा गया था। इसके लिए उन्होंने छह जुलाई के बाद तक का समय अपनी व्यस्तता के कारण मांगा था। उन्होंने कहा कि छह जुलाई को कैथल में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित सिखों के कार्यक्रम में हरियाणा के सिख बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में बसों व वाहनों का इंतजाम किया गया है, जिसमें भारी तादात में सिख संगत कैथल पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अपनी अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन की मांग को पुरजोर से उठाएगी। तिलोकेवाला ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि होने के साथ-साथ इस कमेटी के गठन की घोषणा करें।
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह टंडन शहरी प्रधान नियुक्त
सिरसा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक लक्कड़ मंडी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव डॉ. गुरचरण सिंह ने की। इसमें वीरेंद्र सिंह टंडन को कमेटी का शहरी प्रधान नियुक्त किया गया। इस बैठक में रामगढ़िया समाज के प्रधान रणजीत सिंह बिल्लू ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को रामगढ़िया समाज की ओर से पूरा समर्थन देने की घोषणा की।
इस बैठक में लक्कड़ मंडी के प्रधान राजेंद्र सिंह बिट्टा भी उपस्थित थे। महासचिव डॉ. गुरचरण सिंह ने छह जुलाई को कैथल में होने वाले हरियाणा सिख सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर कमेटी जिला प्रधान मलिक सिंह, हजारा सिंह, अमर सिंह, संतोख सिंह, सुखदेव सिंह, महल सिंह, स्वर्ण सिंह, अर्जुन सिंह रोड़ी वाले, पूर्ण सिंह, करनैल सिंह, प्रदीप सिंह, जरनैल सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह गोगी, तरसेम सिंह, सतनाम सिंह, बूटा सिंह, बलविंद्र सिंह, दर्शन सिंह, महेंद्र सिंह और गुरमेज सिंह आदि उपस्थित थे।